नेताओं ने ली पप्पू यादव के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी

पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 08:47 PM (IST)
नेताओं ने ली पप्पू यादव के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी
नेताओं ने ली पप्पू यादव के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी

पूर्णिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने बुधवार को कई नेता अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं बीमार होने की सूचना पर जन अधिकार पार्टी के नेता और पप्पू यादव के समर्थकों की भीड़ अस्पताल में उमड़ी रही। जदयू के धमदाहा विधायक लेशी सिंह, सदर भाजपा विधायक विजय खेमका, बायसी राजद विधायक हाजी अब्दुस सुबहान, कसबा कांग्रेस विधायक अफाक आलम अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली, डाक्टरों का कहा कि पहले से सुधार है एक दो दिन में इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। वहीं पप्पू यादव और उनकी पत्नी पूर्व सांसद रंजीत रंजन लगातार डाक्टरों से बात कर पिताजी के स्वास्थ सुधार की जानकारी ले रहे हैं। बताते चलें कि मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा है। इस मौके पर जाप युवा परिषद प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव, जाप जिलाध्यक्ष मो. इसराइल आजाद, जदयू नेता जितेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जवाहर यादव, हम पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, राजद प्रदेश महासचिव अरुण यादव, पवन राय, दिवाकर चौधरी, गोपाल सिंह, कांग्रेस नेता रामचरित्र यादव, पूर्व प्रमुख सुनिल भारती, जियाउल हक, सरोज भारती, आसिफ मुखिया, जदयू नेता लिटिल झा, समिउल्लाह, अनिल राय सहित अन्य लोग वहां पहुंचे।

chat bot
आपका साथी