क्राइम- अब घर में न भूलें मास्क, पुलिस काटेगी चालान

अब घर से निकलते वक्त मास्क पहनने की आदत एक बार फिर डाल लीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पुलिस चालान काटेगी। देश के कई हिस्सों में कोरोना के नए वेरियेंट ओमिक्रोन की दस्तक को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी चौकसी बढ़ा दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:34 PM (IST)
क्राइम- अब घर में न भूलें मास्क, पुलिस काटेगी चालान
क्राइम- अब घर में न भूलें मास्क, पुलिस काटेगी चालान

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। अब घर से निकलते वक्त मास्क पहनने की आदत एक बार फिर डाल लीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पुलिस चालान काटेगी। देश के कई हिस्सों में कोरोना के नए वेरियेंट ओमिक्रोन की दस्तक को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी चौकसी बढ़ा दी। सोमवार को खुद जिलाधिकारी राहुल कुमार व पुलिस अधीक्षक दयाशंकर सड़क पर उतर लोगों को हर हाल में मास्क लगाने को जागरुक किया। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मास्क भी दिए और इसे खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर हर हाल में पहनने की अपील की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह जागरुकता अभियान है। प्रशासन के स्तर से फिलहाल लोगों को जागरुक किया जा रहा है और इसके बावजूद मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में इसको लेकर माइकिग के जरिए भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए वेरियेंट को लेकर सतर्कता जरुरी हो गया है। ऐसे में मास्क पहनना हर किसी के लिए अनिवार्य है। इधर डीएम व एसपी की इस पहल के बाद से ही शहर के चौक-चौराहों पर मास्क चेकिग अभियान भी पुलिस द्वारा शुरु कर दिया गया। कई जगह पुलिस द्वारा बिना मास्क वाले का चालान भी काटा गया। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद लोग पूरी तरह सहज हो गए थे। इस दौरान मास्क पहनना भी लोगों ने

लगभग छोड़ दिया था। इधर सोमवार को प्रशासन के विशेष अभियान को लेकर लोगों ने सतर्कता बरतनी शुरु कर दी। बाजार में दुकानदारों के साथ आम लोगों में भी अधिकांश के चेहरे पर मास्क नजर आने लगे। इसी के साथ एक बार फिर मास्क की बिक्री भी शुरु हो गई। बहरहाल, ओमिक्रोन को लेकर हर वर्ग के लोगों में संशय का भाव देखा जाने लगा है।

chat bot
आपका साथी