क्राइम- नूडल्स फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

शहर के मरंगा थाना क्षेत्र के बियाड़ा स्थित सीजी फूड्स नूडल्स फैक्ट्री में कार्य के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से जहां एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई वहीं दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:58 PM (IST)
क्राइम- नूडल्स फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे
क्राइम- नूडल्स फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शहर के मरंगा थाना क्षेत्र के बियाड़ा स्थित सीजी फूड्स नूडल्स फैक्ट्री में कार्य के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से जहां एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। झुलसे मजदूरों का उपचार पूर्णिया मेडिकल कालेज में चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मजदूर की मौत को लेकर कुछ देर के लिए स्वजनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा भी किया। बाद में कंपनी की ओर से तत्काल पांच लाख का चेक दिए जाने पर स्वजन तत्काल शांत हो गए। मृतक मजदूर अवधेश शर्मा मरंगा थाना क्षेत्र के ही गंगेली गांव का रहने वाला था। घायलों में रविशंकर कुमार हरदा पंचायत के ठरहा व रमेश कुमार कटिहार जिले के बहरखाल का रहने वाला है।

घायल मजदूरों ने बताया कि शनिवार को रात की शिफ्ट में वे लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी पानी ओवर फ्लो हो गया। वे लोग जब उधर गए तो एक बिजली का तार गिरा हुआ था। इसकी चपेट में वे तीनों मजदूर आ गए। इसमें अवधेश शर्मा की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। वे दोनों इसमें झुलस गए। मजदूरों का यह भी आरोप था कि बिना किसी सेफ्टी उपकरण से उनलोगों से काम लिया जाता है। घटना की सूचना पर कंपनी के एचआर भी सदर अस्पताल पहुंचे मजदूरों ने एचआर के सामने कंपनी की खामियां को गिनाया और लापरवाही के कारण हादसा होने की बात कही। वही कंपनी के एचआर ने कहा कि हादसे की वजह की जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी