रामबाग में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा का श्रीगणेश

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शहर के प्रोफेसर कालोनी, रामबाग में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:51 PM (IST)
रामबाग में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा का श्रीगणेश
रामबाग में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा का श्रीगणेश

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। शहर के प्रोफेसर कालोनी, रामबाग में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रोफेसर कालोनी रामबाग स्थित कबीर मठ के समीप अवस्थित यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकली। इसमें काफी संख्या में युवतियों, महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मुरली सिंह की अगुवाई में निकली शोभायात्रा कबीर मठ यज्ञ स्थल से दुर्गा मंदिर , रामबाग चौक, महामाया स्थान होते हुए सौरा नदी तट (सिटी) पहुंची। पुन: तटबंध होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसमें श्रीमद् भागवत कथा का वाचन के लिए 15 वर्षीय बाल व्यास पंडित धरमराज हरीतोस एकलव्य जी महाराज पधारे हैं। रविवार की संध्या से ही उनका कथा वाचन भी शुरु हो गया है। उन्हें सुनने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा शुभारंभ से पहले पंडित सह वैदिक काली कांति शाह एवं पंडित पुरोहित शिवानंद झा ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा कराया। गोकुल श्री के महंत संत मुरारी दास एवं संत कमल दास की देखरेख में कार्यक्रम का आरंभ किया गया। रामबाग में करीब तीन वर्ष से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । छात्र राजद के पूर्व प्रदेश सचिव कुमार विक्रांत उर्फ बिट्टू यादव ने कहा इस आयोजन में हर वर्ग के लोगों की सक्रिय सहभागिता रहती है। मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है।उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर से 12 दिसंबर तक रोजाना दोपहर तीन बजे से छह बजे शाम तक प्रोफेसर कालोनी रामबाग स्थित कबीर मठ के पीछे वाले मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे हवन यज्ञ और शाम में कथा का भोग डाला जाएगा। इस मौके पर महाजन कंस्ट्रक्शन के अनिल कुमार यादव ,राकेश सिंह , पप्पू साह (शिक्षक), प्रशांत कुमार, राजेश कुमार यादव , कुणाल कुमार , गौतम कुमार, सौरव गुप्ता एवं काफी संख्या में रामबाग वासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी