बारह दिन पूर्व अपहृत युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के गडैया घाट पर शनिवार को पिछले 12 दिनों से गायब युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गोड़ियर गांव निवासी अजय उरांव के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:32 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:32 PM (IST)
बारह दिन पूर्व अपहृत युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
बारह दिन पूर्व अपहृत युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

संस, रूपौली (पूर्णिया)। थाना क्षेत्र के गडैया घाट पर शनिवार को पिछले 12 दिनों से गायब युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गोड़ियर गांव निवासी अजय उरांव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही युवक के स्वजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। शव नदी घाट से करीब दो सौ मीटर दूर जलीय पौधा घेघुआ में छुपा कर रखा था जो फूल कर उपर आ गया जिसे मछुआरे ने देखा और लोगों को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या दुर्घटना। हालांकि वहां मौजूद ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। शव का आगे का दांत भी टूटा था तथा उसके गले पर भी काला दाग था। युवक के अपहरण की प्राथमिकी उसके पिता रेणु उरांव ने 30 नवंबर को दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने 23 नवंबर से पुत्र के गायब होने की बात कही थी।

युवक के स्वजन ने बताया कि अजय मुंबई में काम करता था तथा दीपावली से पूर्व घर लौटा था। उसके पिता ने बताया कि चुनाव से एक दिन पूर्व वह गोड़ियर वार्ड सं. छह में चुनाव प्रचार करने गया था जिसके बाद से वह गायब था। लेकिन 12 दिन बाद उसका शव मिला है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक की शादी महज छह माह पहले कटिहार जिला के सरदही गांव निवासी सोनी से हुई थी। सोनी पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसे जैसे ही पति के मौत की खबर मिली, बेहोश होकर गिर पड़ी। पूरे स्वजनों में चित्कार मचा हुआ था।

chat bot
आपका साथी