टीकाकरण महाअभियान में 53 हजार से अधिक लोगों ने लगाया टीका

नए वेरिएंट ओमिक्रान के रूप में कोरोना संक्रमण एक बार फिर दस्तक दे रहा हैं। हालांकि अभी राज्य में इसका एक भी केस सामने नहीं आया है लेकिन संभावित खतरे को लेकर पूर्व से तैयारी आरंभ कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:56 PM (IST)
टीकाकरण महाअभियान में 53 हजार से अधिक लोगों ने लगाया टीका
टीकाकरण महाअभियान में 53 हजार से अधिक लोगों ने लगाया टीका

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। नए वेरिएंट ओमिक्रान के रूप में कोरोना संक्रमण एक बार फिर दस्तक दे रहा हैं। हालांकि अभी राज्य में इसका एक भी केस सामने नहीं आया है लेकिन संभावित खतरे को लेकर पूर्व से तैयारी आरंभ कर दी गई है। जिले में संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का महाभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 14 तक संचालित होगा। अभियान के तहत 53 हजार 743 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिले में 438 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। अब तक जिले में 28 लाख 86 हजार पांच लोगों ने कोरोना टीका लगवाया है। इसमें प्रथम डोज 18 लाख 44 हजार 197 और द्वितीय डोज लेने वाले की संख्या 10 लाख 41 हजार 808 है।

लक्की ड्रा का आफर भी लुभा रहा लोगों को

सही समय पर दूसरे डोज का टीका लगाने वाले लोगों को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग साप्ताहिक रूप से प्रखंड स्तर पर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। लोग अपने तय समय से सात दिन के अंतर दूसरे डोज का टीका लगवा रहे हैं। ताकि उसका नाम पुरस्कार के लिए लक्की ड्रा में शामिल किया जा सके। जिले में अबतक 28 लाख से अधिक डोजों का हुआ है वितरण :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन ने कहा कि जिले में अबतक 28 लाख 86 हजार 005 डोज का टीका लगाया जा चुका है जिसमें 18 लाख 44 हजार 197 पहला डोज तथा 10 लाख 41 हजार 808 दूसरा डोज का टीका लगाया गया है। अभी भी जिले में कुछ लोग हैं जिन्होंने अपना टीका नहीं लगाया है या टीका की दोनों डोज पूरा नहीं किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें घर घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है जिससे कि वे टीका लगाने के लिए आगे आएं और अपना तथा अपने परिवार का जीवन सुरक्षित करें। सिविल सर्जन डा. एसके वर्मा ने बताया कि टीका लगाने के साथ ही लोगों को कोविड-19 सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। सार्वजनिक जगहों पर मास्क अवश्य पहने।

chat bot
आपका साथी