खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए स्कूली बच्चे अभिभावकों को करेंगे प्रेरित

अनुमंडल मुख्यालय स्थित सुमरित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को नामांकित छात्र-छात्राओं को खेतों में फसल के अवशेष नहीं जलाने के लिए अपने स्वजनों एवं सगे-संबंधियों को प्रेरित करने संबंधी शपथ दिलायी गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:10 PM (IST)
खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए स्कूली बच्चे अभिभावकों को करेंगे प्रेरित
खेतों में फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए स्कूली बच्चे अभिभावकों को करेंगे प्रेरित

संस, बनमनखी (पूर्णिया )। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सुमरित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को नामांकित छात्र-छात्राओं को खेतों में फसल के अवशेष नहीं जलाने के लिए अपने स्वजनों एवं सगे-संबंधियों को प्रेरित करने संबंधी शपथ दिलायी गयी है। प्रधानाध्यापक रोहित यादव के नेतृत्व में विद्यालय के वरीय शिक्षक डा. तरुण सिंह ने इस विषय में बच्चों को बताते हुए कहा कि फसल का अवशेष खेतों में जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही खेत में जो फसल के लिए हितकारी सूक्ष्म जीव हैं वे भी जलकर मर जाते हैं। इससे किसानों को अप्रत्यक्ष नुकसान होता है जिसे वे ठीक ढ़ंग से नहीं समझ पाते हैं। इसलिए अभिभावकों को फसल अवशेश नहीं जलाने के लिए प्रेरित करना होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के प्रशाल में देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रधान रोहित कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्र -छात्राओं ने राजेंद्र बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यालय के शिक्षक डा. तरुण सिंह एवम अर्जुन साह ने राजेंद्र बाबू के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक कुशेश्वर चौधरी, कुमुद रंजन, राजेश पासवान, सुबोध कुमार साह, मुरारी कुमार दास, असद रजा, अब्दुल गनी, सादिक हसन, प्रभाश कुमार, अनिल कुमार मंडल, अमरेंद्र प्रसाद, संगीता कुमारी, बबीता कुमारी, परिचारी शंकर कुमार झा आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी है।

chat bot
आपका साथी