अनियमितता का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला

पूर्णिया। पोठिया रामपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रसादपुर बेलदारी में दर्जनों आक्रोशि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:41 PM (IST)
अनियमितता का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला
अनियमितता का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला

पूर्णिया। पोठिया रामपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रसादपुर बेलदारी में दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधान शिक्षक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विद्यालय में ताला जड़ दिया। साथ ही विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों को बाहर निकाल दिया और प्रधान शिक्षक को खूब खरी-खोटी सुनायी। ग्रामीण अमरजीत महतो ने बताया कि इस विद्यालय में रीना भारती नाम की एक शिक्षिका पदस्थापित है। शिक्षिका रीना भारती चार वर्ष से विद्यालय नहीं आ रही हैं बावजूद शिक्षकोपस्थिति पंजी में उक्त शिक्षिका की उपस्थिति बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षिका रीना भारती और विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरविद राम की मिली भगत से विद्यालय में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इस घटना को लेकर प्रधान शिक्षक अरविद राम ने बताया कि शिक्षिका रीना भारती विद्यालय आती हैं तथा विद्यालय में पठन-पाठन भी कराती है। ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है तथा उन पर लगाया गया आरोप स्थानीय राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि वे विद्यालय के प्रधान शिक्षक के साथ साि बीएलओ के पद पर भी कार्यरत हैं। ग्रामीण अमरजीत महतो इस बार के पंचायत आम चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी थे और उनकी हार हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में कुछ लोगों का नाम जोड़ने के लिए दवाब दे रहे थे जो नियम विरुद्ध था, इसलिए उन्होंने इंकार कर दिया। अमरजीत महतो अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए भी दबाव दे रहा था। इसलिए अमरजीत महतो कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर साजिश कर उसे फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी ने बताया की इसकी जानकारी मिली है। वे पूर्णिया कालेज पूर्णिया में पंचायत आम चुनाव के मतगणना ड्यूटी में हैं। वे संबंधित विद्यालय की जांच कराएंगे। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी