दो सत्र में आयोजित होगा पनोरमा स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता

पनोरमा स्पोर्टस प्रतियोगिता दो सत्र में आयोजित हो रही है। ऐसा खिलाड़ियों के अधिक होने के कारण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:02 PM (IST)
दो सत्र में आयोजित होगा पनोरमा स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता
दो सत्र में आयोजित होगा पनोरमा स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता

पूर्णिया। पनोरमा स्पोर्टस प्रतियोगिता दो सत्र में आयोजित हो रही है। ऐसा खिलाड़ियों के अधिक होने के कारण किया जा रहा है। बिहार अंडर 16 आयु वर्ग चयन समिति के पूर्व सदस्य सह प्रशिक्षक व पनोरमा स्पो‌र्ट्स आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि अत्यधिक खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन आने के कारण दो सत्रों में प्रतियोगिता आयोजित करनी पड़ रही है। प्रथम सत्र सुबह 7 बजे से 11 बजे और द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बैडमिटन, बास्केटबाल, बालीबाल खेल का आयोजन किया जा रहा है। हरिओम झा ने बताया पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों के लिए स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स बनाकर बेहतरीन कार्य किया है। पनोरमा स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित ई-होम स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स परिसर में आयोजित हो रही है।

बैडमिटन मुकाबला बालिका वर्ग में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में

प्रियदर्शी बनाम आस्था कूमारी, गजाला सेख बनाम मोखसादा, भावना कूमारी बनाम खुशी कूमारी, इजात बनाम संध्या भारती का मुकाबला होना है। बालिका वर्ग में वालीबाल मुकाबला एसआरडीएवी स्कूल बनाम हाई स्कूल चंपानगर के बीच होगा। जेपी नगर बनाम राजकीय कन्या हाई स्कूल और कोशी कालोनी बनाम पूर्णिया एथलेटिक्स होगा। बालक वर्ग में बास्केटबाल मुकाबला पूर्णिया एथलेटिक्स और पूर्णिया एथलेटिक्स के बीच होगा। बैडमिटन मुकाबला में सलोनी कुमारी बनाम रोशनी कुमारी, खुशी बनाम सुमन सारधा, समीमा बनाम अनीशा प्रिया, गुनजा बनाम मिलन रानी है। बालीबाल मुकाबला ब्राईट करियर स्कूल और पीआईई के बीच होगा। पूर्णिया एथलेटिक्स क्लब बनाम टीम वारियर्स के बीच होगा। यह शौर्य और दी डेफोडिल के बीच खेला जाएगा।

chat bot
आपका साथी