महाभियान में 50 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

पूर्णिया। एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:49 PM (IST)
महाभियान में 50 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका
महाभियान में 50 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

पूर्णिया। एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाया। सभी 546 सत्र स्थल पर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. विनय मोहन ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान में शाम तक 48 हजार 378 लोगों ने टीकाकरण करवाया। जिले में अबतक कुल 20 लाख 90 हजार 440 लोगों ने कोरोना टीका लिया है। इसमें 14 लाख 73 हजार 452 प्रथम डोज और 6 लाख 16 हजार 988 ने दोनों डोज ले चुके हैं। जिले में अबतक 10 लाख 85 हजार 570 पुरुषों के मुकाबले में 9 लाख 96 हजार 196 महिलाओं ने वैक्सीन लिया है। 18 से 44 आयुवर्ग में 12 लाख 21 हजार 730 लोगों ने कोरोना का टीका लिया है। 45 से 60 वर्ष के 5 लाख 23 हजार 288 लोगों ने वैक्सीन लगवाया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3 लाख 37 हजार 327 का टीकाकरण हो चुका है।

शहरी इलाके में टीकाकरण अब 98 फीसद तक पहुंच गया है। ग्रामीण इलाके में टीकाकरण में कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब मंगलवार से घर-घर सर्वे अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें एएनएम और आशा कार्यकर्ता टीम में शामिल रहेंगी। टीम सर्वे के साथ ही अगर कोई लाभुक टीका लेना चाहेंगे तो उन्हें मौके पर ही वैक्सीन लगाया जाएगा। शहरी इलाके में इस तरह का सर्वे अभियान पहले भी कराया गया था जो काफी कारगर रहा था। इससे टीकाकरण कहां और किस इलाके में कमी रही इसका सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। वैसे क्षेत्र में विभाग विशेष सत्र स्थल आयोजित कर टीकाकरण करता है। अब विभाग की चुनौती दूसरे डोज के लिए लाभुक को तैयार करने की है। इसके लिए जिले में घर-घर सर्वे अभियान चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित लोगों की तलाश करेंगे।

----------

chat bot
आपका साथी