पूर्णिया : नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल की जयंती

सेवा और समर्पण अभियान के तहत पूर्णिया विधान सभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग दो सौ बूथों पर पंडित दीनदयाल की जयंती नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:36 PM (IST)
पूर्णिया : नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल की जयंती
पूर्णिया : नगर एवं ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल की जयंती

पूर्णिया। सेवा और समर्पण अभियान के तहत पूर्णिया विधान सभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग दो सौ बूथों पर पंडित दीनदयाल की जयंती नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया। शहर के जनता चौक, रामबाग, तथा पूर्णिया सिटी नाका चौक पर शक्तिकेन्द्र पर आयोजित जयंती समारोह में सदर विधायक विजय खेमका ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्ममानववाद, अंत्योदय के प्रणेता के साथ प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनि पुरुष थे। दीनदयाल ने अंत्योदय के सिद्धान्त पर अपना सम्पूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया।वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पंडित दीनदयाल के एकात्ममानववाद तथा अंत्योदय के विचारों पर चल कर लोक कल्याणर्थ सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जनतक पहुंचा रही है। विधायक ने कहा प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, राष्ट्र उत्थान, जन कल्याण हेतु समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने शौर्य स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को भारत वासियों के हृदय में संचित करने का काम किया। दीनदयाल ने केवल व्यक्ति या नेता ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतीय सांस्कृतिक समाजवाद के प्रणेता भी थे तथा हम सबों के प्रेरणा के स्त्रोत है । दीनदयाल की जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी पर मंडल प्रभारी संजय मिश्रा, विजय मांझी, सुजीत सिन्हा ने प्रकाश डाला । जयंती कार्यक्रम में संगीता वर्मन चन्दन पासवान, राजेश चौरसिया, संजय मोहन, प्रभाकर, मनोज सिंह, सिनियर शशि, सिंह गजेन्द्र साह, मुकेश मिश्रा, मनोज सिंह, संजय झा,प्रमोद कुमार, श्याम नारायण, पंडित दयानन्द कुमार, जॉनी सिंह, मिथुन दास कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी