जीविका दीदियों के 50 स्वयं सहायता समूहों को दिया गया 75 लाख का लोन

पूर्णिया। मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डगरूआ के प्रागण में स्टेट बैंक द्वारा जीविका से जुड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:29 PM (IST)
जीविका दीदियों के 50 स्वयं सहायता समूहों को दिया गया 75 लाख का लोन
जीविका दीदियों के 50 स्वयं सहायता समूहों को दिया गया 75 लाख का लोन

पूर्णिया। मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डगरूआ के प्रागण में स्टेट बैंक द्वारा जीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के बीच ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 स्वयं सहायता समूहों के लाभुकों के बीच 75 लाख का त्रण वितरण किया गया। ऋण वितरण शिविर के उद्घाटन अवसर पर जीविका कर्मी व दीदियों ने स्टेट बैंक आफ इण्डिया के मंडल मुख्यालय के महाप्रबंधक मृगांक जैन, उपमहाप्रबन्धक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और मुख्य प्रबंधक निवास वर्मा को पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक डगरूआ प्रभात रंजन ने किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक मृगांक जैन, उपमहाप्रबन्धक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक पंकज कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक निवास शर्मा ने बारी-बारी से पहले सभी 50 समूहों के बीच स्वीकृत ऋण का चेक प्रदान किया। समूहों के बीच कुल 75 लाख का चेक प्रदान किया गया। चेक प्रदान करने के उपरान्त उपस्थित बैंक के वरीय पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एसबीआई हमेशा से देश के विकास में सहयोग के लिए तत्पर रहता है। बैंक समाज के गरीब तबके के उत्थान के लिए प्रयास कर रहा है। क्योंकि सम्पन्न समाज से ही सुरक्षित और सम्पन्न देश का सपना सकार होता है। इसी कड़ी में स्वयं सहायतों समूहों को ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जीविका दीदियों से कहा कि इस प्राप्त ऋण को लाभ के व्यवसाय के उत्थान में लगायें। इसमें आपका कार्य उल्लेखनीय होगा तो उसे आगे ओर अधिक ऋण के रूप में सहायता मिलेगी। उन्होंने जीविका समूह के लाभुकों को प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य बीमा के महत्व और बचत को विस्तार से बताया। साथ ही स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्वयं सहायता समूह की भूमिका की भी प्रशंसा की। इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रभात रंजन, बैंक कर्मी नीरज कुमार, दीपक कुमार, जीविका के बीपीएम विकास कुमार सहित कई बैंक कर्मी, जीविका कर्मी और जीविका दीदी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी