पूर्णिया : गया और भागलपुर भेजे गए केंद्रीय कारा के दस बंदी

शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय कारा के संगीन मामलों के आरोपित दस बंदियों को एहतियात के तौर पर गया व भागलपुर केंद्रीय कारा स्थानांतरित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:24 PM (IST)
पूर्णिया : गया और भागलपुर भेजे गए केंद्रीय कारा के दस बंदी
पूर्णिया : गया और भागलपुर भेजे गए केंद्रीय कारा के दस बंदी

पूर्णिया। शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय कारा के संगीन मामलों के आरोपित दस बंदियों को एहतियात के तौर पर गया व भागलपुर केंद्रीय कारा स्थानांतरित किया गया है। गत दो दिनों के अंदर समुचित सुरक्षा में सभी बंदियों को उक्त दोनों कारा में स्थानांतरित कर दिया गया है।जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बंदी सिट्टू सिंह, अंकित कुमार, विजय सिंह उर्फ गोलू व मोनू दूबे को भागलपुर केंद्रीय कारा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा राजन कुमार सिंह, नितेश झा, कुंदन शर्मा, आफताब, बिनोद पासवान व सत्यम कुमार सिंह को गया केंद्रीय कारा स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि केंद्रीय कारा, पूर्णिया में फिलहाल तकरीबन 19 सौ बंदी है। इस कारा की वर्तमान क्षमता 13 सौ के करीब है। यहां की क्षमता बढ़ाने को लेकर आवश्यक कवायद भी जारी है और जल्द ही चार नए वार्डों का निर्माण यहां होना है। सीसीए का भी मांगा गया है प्रस्ताव

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर से अन्य कार्रवाई भी लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के स्तर से विभिन्न थाना व ओपी से कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीसीए तीन का प्रस्ताव भी तलब किया गया है। इसके अलावा गुंडा पंजी को भी अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तरह संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की पहचान की कवायद भी चल रही है। फिलहाल केंद्रीय कारा से बंदियों के स्थानांतरण को भी उसकी की एक कड़ी माना जा रहा है।

chat bot
आपका साथी