टीकाकरण के महाभियान आज, पूर्णिया में एक दिन में 1.25 लाख का लक्ष्य

कोरोना टीकाकरण महाभियान शुक्रवार को आयोजित हो रहा है। इसके सफलता के लिए विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप दिया है। इस बार जिले के लिए एक दिन में 1.25 लाख का लक्ष्य रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:18 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:18 AM (IST)
टीकाकरण के महाभियान आज, पूर्णिया में एक दिन में 1.25 लाख का लक्ष्य
टीकाकरण के महाभियान आज, पूर्णिया में एक दिन में 1.25 लाख का लक्ष्य

पूर्णिया। कोरोना टीकाकरण महाभियान शुक्रवार को आयोजित हो रहा है। इसके सफलता के लिए विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप दिया है। इस बार जिले के लिए एक दिन में 1.25 लाख का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले सर्वाधिक एक दिवसीय टीकाकरण का लक्ष्य एक लाख था जिसमें 96 हजार लाभुक को वैक्सीन लगी थी। शतप्रतिशत उपलब्धि के लिए टीम बनाई गई है। हर अधिकारी को एक-एक प्रखंड में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल सर्जन डा. एसके वर्मा ने बताया कि 17 का महाभियान अबतक का सबसे बड़ा अभियान है। सभी प्रभारी चिकित्सक को लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देशित किया गया है। डीएचएस के अधिकारी को अनुश्रवण पदाधिकारी प्रखंड में बनाया गया है। शहर से गांव तक पांच सौ से अधिक टीकाकरण सत्र स्थल बनाया गया है। जहां लोगों का टीकाकरण होगा। वेरिफिकेशन कर्मी भी प्रतिनियुक्ति हुई है। महाअभियान सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा। डाटा आपरेटर, एएनएम की प्रत्येक सत्र स्थल के लिए प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। चार से पांच पंचायत मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है। जहां उसी दिन सभी आंकड़े को अपलोड किया जाएगा। ऐसा नेट की सत्र स्थल पर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किया गया है। 14 प्रखंड में अनुश्रवण पदाधिकारी की नियुक्ति हुई है। शाम सात बजे तक सभी डेटा को अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। जीविका,आईसीडीएस,केयर इंडिया आदि विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। अबतक जिले में 15 लाख 16 हजार 463 लोगों का जिले में टीकाकरण किया गया है। इसमें प्रथम डोज प्राप्त करने वाले लाभुक 11 लाख 80 हजार 927 और द्वितीय डोज प्राप्त करने वाले लाभुक 3 लाख 35 हजार 536 है।

------------------------------------------------------

chat bot
आपका साथी