उपेंद्र कुशवाहा के पूर्णिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जदयू संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का सोमवार को पूर्णिया आगमन हुआ। पूर्णिया आगमन के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का पूर्णिया-कटिहार सीमा स्थित श्रीनगर चौक पर जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव जदयू जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:21 PM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा के पूर्णिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
उपेंद्र कुशवाहा के पूर्णिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पूर्णिया। जदयू संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का सोमवार को पूर्णिया आगमन हुआ। पूर्णिया आगमन के दौरान उपेंद्र कुशवाहा का पूर्णिया-कटिहार सीमा स्थित श्रीनगर चौक पर जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव, जदयू जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कुशवाहा के आगमन की सूचना पर पूर्णिया से सैकड़ों की संख्या में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं का काफिला जदयू जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो एवं जदयू नेता जितेंद्र यादव की अगुवाई में पूर्णिया-कटिहार सीमा स्थित श्रीनगर चौक पर एकत्रित हो गए। जदयू संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के श्रीनगर चौक पर पहुंचते ही पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात कुशवाहा के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव रानीपतरा स्थित सर्वोदय आश्रम पहुंचे। जहां उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सर्वोदयी नेता बैजनाथ चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात मंत्री लेशी सिंह,पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, रूपौली विधायक बीमा भारती एवं जदयू नेता जितेंद्र यादव ने भी बापू एवं बैजनाथ चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा पूर्णिया स्थित कार्यक्रम स्थल टाउन हाल के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम स्थल जाने के क्रम में खुश्कीबाग कटिहार मोड़ पर जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव द्वारा जदयू संसदीय बोर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, रूपौली विधायक बीमा भारती का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात कुशवाहा टाउन हाल पहुंचे जहां जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। टाउन हाल जाने के क्रम में विभिन्न चौक-चौराहों पर कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। टाउन हाल में सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद कुशवाहा कई जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागी बने। साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत भी किया गया। मौके पर जितेंद्र यादव ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा के पूर्णिया आगमन की सूचना मिलते ही हमलोग उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए थे। कुशवाहा के पूर्णिया आगमन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान शहर की सड़कों पर कई जगह बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इस दौरान जितेंद्र यादव के साथ जदयू जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो, प्रशांत कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी