आंधी बारिश ने बिगाड़ी प्रखंड क्षेत्र की सूरत, सैकड़ों एकड़ मक्के की फसल बर्बाद

गुरुवार की रात्रि आयी आंधी और बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र की सूरत बिगाड़ दी है। वहीं बेलौरी सनोली मार्ग में आधे दर्जन पेड़ गिर जाने के कारण घंटों आवागमन बाधित हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 08:32 PM (IST)
आंधी बारिश ने बिगाड़ी प्रखंड क्षेत्र की सूरत, सैकड़ों एकड़ मक्के की फसल बर्बाद
आंधी बारिश ने बिगाड़ी प्रखंड क्षेत्र की सूरत, सैकड़ों एकड़ मक्के की फसल बर्बाद

पूर्णिया। गुरुवार की रात्रि आयी आंधी और बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र की सूरत बिगाड़ दी है। वहीं बेलौरी सनोली मार्ग में आधे दर्जन पेड़ गिर जाने के कारण घंटों आवागमन बाधित हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से गिरे हुए पेड़ को हटाया गया। तब जाकर आवागमन चालू हो सका।

वहीं किसानों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है जिससे मक्का किसानों का कमर ही तोड़ दिया है। खेतों में लगी फसल, सब्जी व तैयार मक्के की फसल खराब हो गई। वहीं इस तेज आंधी में प्रखंड के महाराजपुर पंचायत के किशनपुर भंगीलाल गांव सहित कई गांव में सैकड़ों लोगों के घर उड़ गए। वार्ड सदस्य वार्ड संख्या 9 सह भावी मुखिया प्रत्याशी निधि कुमारी व ग्रामीण राजू विश्वास, जियांन्द विश्वास,नितेश कुमार,नरेश विश्वास,अरुण ऋषि सुमित्रा देवी आदि ने बताया कि हमलोग अपने अपने घरों में थे अचानक आयी तेज आंधी से हमलोगों का घर उजड़ कर बिखर गया।किसी तरह बारिश और आंधी में हमलोगों ने अपना जान बचा पाये। जिसके कारण लोगों को रात भर खुले आसमान के नीचे ही बिताना पड़ा। वही महाराजपुर पंचायत के उरनी पोखर के समीप विशाल पेड़ घर के ऊपर गिर जाने के कारण घर में सोए तीन लोग बाल-बाल बच गए। वही पुरानी मंजिली में भी कई घर ध्वस्त हो गए उप मुखिया मोहम्मद नजाम ने अधिकारियों से जांच कर उचित मुआवजे की मांग की है। प्रखंड के रजिगंज, चांदी, डिमिया छतरजान, बियारपुर व रामपुर पंचायत के किसानों के फसलों को काफी क्षति पहुंची है। चांदी कठुआ गांव के किसान बिजय मेहता ने बताया कि 2 एकड़ में लगे मक्का 70 प्रतिशत इस तेज आंधी में गिर गया जिससे सारा मक्का बर्बाद हो गया।कर्ज लेकर मक्का का खेती किये थे,अब कर्ज चुकाना भी मुश्किल हो गया। वही रजीगंज के किसान बिनय साह ने बताया कि आंधी ने हमलोगों का सपना चूर कर दिया। फसल बर्बाद होने से हमलोगों को आगे की खेती करने में काफी कठिनाई झेलनी पड़ेगी।चांदी लोहियानगर के किसान राजकुमार सिंह ने कहा कि चांदी पंचायत क्षेत्र में ज्यादा मक्का फसल की क्षति हुई है। क्योंकि इधर की मिट्टी बलुवाही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुई तेज आंधी और मूसलाधार वर्षा से खेत में रखा मक्का पूरा बर्बाद हो गया । वहीं जिला पार्षद राजीव सिंह ने इस आंधी में बर्बाद हुए फसल का मुआवजा विभागीय पदाधिकारियों से तुरंत देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी