विश्व जल दिवस पर पीएम के परिचर्चा का होगा लाइव प्रसारण

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण व भू जल उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे जिसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय से पंचायत स्तर तक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 10:06 PM (IST)
विश्व जल दिवस पर पीएम के परिचर्चा का होगा लाइव प्रसारण
विश्व जल दिवस पर पीएम के परिचर्चा का होगा लाइव प्रसारण

पूर्णिया। विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण व भू जल उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे जिसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय से पंचायत स्तर तक किया जाएगा।

जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन, व्हेयर इट फॉल ,व्हेन इट फॉल विषय पर प्रधानमंत्री परिचर्चा करेंगे। विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ और बीडियो को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री के कार्यकम का समाहरणालय सभागार में लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय व कार्यालय में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रभारी जिलाधिकारी मो. तारिक इकबाल ने बताया कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान का वेव कास्टिग व तेली कास्टिग के जरिए प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत मुख्यालय में पंचायत के मुखिया,सरपंच, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि जल संरक्षण का शपथ लेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का भी आयोजन किया जाना है। ग्राम सभा के दौरान जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचय विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है। गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन के असर के चलते भूजल स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में जल संरक्षण की जरूरत बढ़ गई है। इसके लिए वर्षा जल का संचयन जरूरी है।

chat bot
आपका साथी