पूर्णिया महिला कॉलेज की छात्रा रिया गांगुली युवा संसद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल

पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पूर्णिया महिला कॉलेज की पूर्व एनएसएस छात्रा रिया गांगुली ने राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2020 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बिहार और पूर्णिया को गौरवान्वित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 11:13 PM (IST)
पूर्णिया महिला कॉलेज की छात्रा रिया गांगुली युवा संसद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल
पूर्णिया महिला कॉलेज की छात्रा रिया गांगुली युवा संसद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पूर्णिया महिला कॉलेज की पूर्व एनएसएस छात्रा रिया गांगुली ने राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2020 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बिहार और पूर्णिया को गौरवान्वित किया है। बिहार में राज्यस्तर पर आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में तीन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें रिया गांगुली ने द्वितीय स्थान प्राप्त की है। अब वह 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेगी। वह नौ जनवरी को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। उसका चयन स्पीच में हुआ है। रिया ने बताया कि युवा संसद का जिलास्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर को हुआ था। इसमें वह प्रथम आई थी। इसका टॉपिक था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020। इसके बाद राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता चार जनवरी को हुआ। जिसमें वह द्वितीय स्थान पर चयनित हुई। इसका टॉपिक था नारी शक्ति का उपयोग। इसमें बोलने के लिए चार मिनट का समय दिया गया था। अब राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 12 जनवरी को दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित होगा। इसमें उसे चार टॉपिक वोकल फॉर लोकल:भारत को आर्थिक शक्ति बनाने हेतु क्रांतिकारी बदलाव का मार्ग, भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखला में: जबकि कुछ भी सामान्य नहीं है कोविड-19 के बाद, डिजिटल युग में आंकड़े नई इंधन-बचत की गोपनीयता है और यूनिवर्सल बेसिक आय: गरीबी उन्मूलन का एकमात्र उपाय में से किसी एक पर बोलना है।

रिया इससे पूर्व वर्ष 2018 में विवि स्तर पर आयोजित तरंग प्रतियोगिता के वाद-विवाद में गोल्ड, क्विज में कांस्य पदक और 2019 के तरंग प्रतियोगिता में वाद-विवाद में भी कांस्य पदक प्राप्त कर चुकी हैं। रिया गांगुली मूलत: भट्ठा बाजार, रजनी चौक पूर्णिया की रहने वाली है। वह पूर्णिया महिला कॉलेज से 2020 में अंग्रेजी ऑनर्स प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है और फिलहाल इग्नू से राजनीतिशास्त्र से एमए कर रही हैं।

रिया गांगुली की इस उपलब्धि पर पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. राजनाथ यादव, एनएसएस समन्वयक डॉ. रामदयाल पासवान, पूर्णिया महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जागृति राय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही आशा व्यक्त किया है कि देश स्तर पर होने वाले युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्णिया विश्वविद्यालय, बिहार तथा देश को गौरवान्वित करेंगी।

chat bot
आपका साथी