अपडेट होगा पूर्णिया कालेज का पुस्तकालय, जरुरी पुस्तकों की कमी भी होगी दूर

पूर्णिया कालेज पूर्णिया स्थित पुस्तकालय को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। साथ ही पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की सारी व्यवस्था करते हुए जरूरी पुस्तकों की कमी भी दूर की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 06:08 PM (IST)
अपडेट होगा पूर्णिया कालेज का पुस्तकालय, जरुरी पुस्तकों की कमी भी होगी दूर
अपडेट होगा पूर्णिया कालेज का पुस्तकालय, जरुरी पुस्तकों की कमी भी होगी दूर

पूर्णिया। पूर्णिया कालेज पूर्णिया स्थित पुस्तकालय को जल्द ही अपडेट किया जाएगा। साथ ही पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की सारी व्यवस्था करते हुए जरूरी पुस्तकों की कमी भी दूर की जाएगी।

यह निर्णय कालेज के प्राचार्य डा. मु. कमाल की अध्यक्षता में पुस्तकालय विभाग में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में पुस्तकालय को छात्र-छात्राओं के हित में बेहतर बनाने के लिए अहम बिदुओं पर विचार विमर्श किया गया। प्राचार्य ने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्रों के ज्ञान में वृद्धि के लिए पुस्तकालय का खास महत्व होता है। पुस्तकालय में सभी विषयों के अच्छे प्रकाशक की जरूरी किताबें मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुछ किताबें आई है।जिन विषयों में जरूरी किताबों की कमी है उन्हें भी जल्द मुहैया कराया जाएगा। पुस्तकालय को संपूर्ण रूप से कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। पुस्तकालय प्रभारी डा. सविता ओझा ने कहा कि पुस्तकालय के अंतरंग व्यवस्था को सु²ढ़ किया जाएगा । पुस्तकालय में छात्रों को बैठकर किताबों के अध्ययन के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों से भी राय मशवरा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुस्तकालय में पुस्तकों के रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुस्तकालय की सभी दीवारों पर महान लोगों की तस्वीरें लगाई जाएगी। छात्रों की ज्ञान में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण पत्र पत्रिकाओं के मंगाए जाने पर भी बल दिया गया। इस मौके पर डा. देव नारायण यादव, डा. देवेंद्र पाठक , डा. शैलेंद्र कुमार, राकेश, डा. ए खान, डा. एस एल वर्मा, डा. इश्तियाक अहमद, डा. मनोज कुमार सेन, डा. नंदन भारती, डा. ज्ञानदीप गौतम, अमृता सिंह, डा. अंकिता विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी