लोकसभा चुनाव संचालन को हुआ 10 कोषांगों का गठन

पूर्णिया। लोकसभा चुनाव के तहत मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष शातिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:38 PM (IST)
लोकसभा चुनाव संचालन को हुआ 10 कोषांगों का गठन
लोकसभा चुनाव संचालन को हुआ 10 कोषांगों का गठन

पूर्णिया। लोकसभा चुनाव के तहत मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष, शातिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोर पकड़ने लगी है। प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ आशा कुमारी ने लोकसभा चुनाव के संचालन और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कोषागों का गठन किया है। जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शातिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में मतदान कराने को ले प्रखंड मुख्यालय में 10 कोषागों का गठन किया गया है। प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ के निर्देश के अनुसार कार्मिक कोषाग प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद साह व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी महेंद्र मंडल और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र महतो को दिया गया है। इस कोषाग में चार अन्य कर्मी लगाए गए हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार व प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सतीश चंद्र महतो तथा प्रखंड तकनीकी सहायक मनरेगा दीपक कुमार वाहन कोषाग का कार्य देखेंगे। इस कार्य में सात कर्मी उनका सहयोग करेंगे। इसके अलावा सामग्री कोषाग का गठन किया गया है जिसमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार व उर्दू अनुवादक मु. जुबेर आलम तथा ग्राम आवास पर्यवेक्षक राहुल बोसाक संग चार कर्मियों को तैनात किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कोषाग प्रशिक्षण व स्वीप कोषाग में चार अधिकारियों प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी सतीश चंद्र महतो, कृषि समन्वयक अर्जुन सिंह, निरंजन कुमार सिंह झा, कृषि समन्वयक मनोज कुमार भगत संग नौ कर्मियों को तैनात किया गया है। इनका कार्य कर्मियों को प्रशिक्षण संग ईवीएम और वीवीपैट की समुचित जानकारी देना होगा। आदर्श आचार संहिता और विधि व्यवस्था कोषाग के संचालन के लिए सीओ दिवाकर कुमार संग तीन कर्मियों को तैनात किया गया है। हेल्पलाइन कोषाग में अधिकारी के तौर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी कुमारी व नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी संग दस महिला कर्मियों को तैनात किया गया है। विधि व्यवस्था कोषाग में प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी सतीश चंद्र महतो, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मु. नौशाद आलम, ग्राम आवास सहायक पर्यवेक्षक राहुल बोसाक के संग पाच कर्मियों को तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी