विधायक ने किया बाढ़ आश्रम स्थल निर्माण का शिलान्यास

पूर्णिया। विधायक अब्दुल जलील मस्तान ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसी पंचायत के पोखरया गाव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:23 PM (IST)
विधायक ने किया बाढ़ आश्रम स्थल निर्माण का शिलान्यास
विधायक ने किया बाढ़ आश्रम स्थल निर्माण का शिलान्यास

पूर्णिया। विधायक अब्दुल जलील मस्तान ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसी पंचायत के पोखरया गाव के नजदीक आपदा प्रबंधन विभाग योजना अंतर्गत बनने वाले बाढ़ आश्रम स्थल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि इस भवन का निर्माण होने से सिरसी पंचायत के लोगों को बाढ़ के समय कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिल जाएगी। सिरसी पंचायत के गाव के लोगों को हर वर्ष नदी कटाव एवं बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है। बाढ़ के समय इन सभी गाव के लोगों को अपना घर छोड़ कर ऊंचे स्थल एवं सड़क किनारे शरण लेना पड़ता था। अब बाढ़ के समय लोगों को इस तरह की समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। यह भवन मूलभूत सुविधाओं से लैश होगा। कहा कि चौतरफा विकास करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। हम वोट की राजनीति नहीं करते बल्कि विकास की राजनीति करते हैं। वहीं उन्होंने भवन निर्माण से संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा के अंदर हर हाल में कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया शमशाद आलम, जिला परिषद सदस्य गणेश कुमार प्रमाणिक, अनवर आलम, नजीर आलम, नदीम आलम, हसीबुर्रहमान, अबु कलाम, तोकीर आलम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी