प्रभार में जिले का 203 हाईस्कूल, मात्र चार में स्थायी प्रधानाध्यापक

पूर्णिया। जिले के हाईस्कूलों को प्रधानाध्यापकविहीन कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 01:11 AM (IST)
प्रभार में जिले का 203 हाईस्कूल, मात्र चार में स्थायी प्रधानाध्यापक
प्रभार में जिले का 203 हाईस्कूल, मात्र चार में स्थायी प्रधानाध्यापक

पूर्णिया। जिले के हाईस्कूलों को प्रधानाध्यापकविहीन कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कारण यहां विद्यालय के हिसाब से प्रधानाध्यापकों की संख्या नगण्य है। फिलहाल 207 हाईस्कूल में मात्र चार में ही स्थायी प्रधानाध्यापक हैं, बांकी 203 विद्यालय प्रभार में चल रहा है। जुलाई 2014 में बीपीएससी के माध्यम से जिले के 17 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति मिली थी। इनमें 12 प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। फिलहाल चार कार्यरत हैं एवं एक निलंबित हैं। वर्ष 2008 के बाद प्रधानाध्यापक पद पर शिक्षकों को विभागीय प्रोन्नति नहीं मिली है। प्रधानाध्यापक पद पर विभागीय प्रोन्नति उच्च शिक्षा निदेशक के स्तर से होती है। हाइस्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर विभागीय प्रोन्नति और बीपीएससी के द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर शिक्षकों की बहाली होती है। स्थायी प्रधानाध्यापक नहीं होने से विद्यालय के संचालन में भी कई तरह की परेशानी होती है।

चार स्थायी प्रधानाध्यापक--

जिले में 56 पुराने हाइस्कूल में वर्तमान में चार हाइस्कूल बीबीएम उमावि, जवाहरलाल नेहरू स्मारक उवि गुलाबबाग, उच्च विद्यालय बायसी और राजा पृथ्वी चंद उच्च विद्यालय पूर्णिया सिटी में ही स्थायी प्रधानाध्यापक हैं। सुमरित उवि बनमनखी के प्रधानाध्यापक फिलहाल निलंबित हैं। बांकी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक (ईचार्ज हेडमास्टर) के भरोसे काम-काज चल रहा है।

इधर लगभग 151 उत्क्रमित हाइस्कूलों में प्रधानाध्यापक के साथ-साथ शिक्षकों का भी कई पद रिक्त है। उत्क्रमित हाइस्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर संबंधित मवि के प्रधानाध्यापक ही चार्ज में हैं। एक ही प्रधानाध्यापक मिडिल स्कूल और हाईस्कूल का काम-काज देख रहे हैं। इससे न सिर्फ उन पर काम-काज का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है बल्कि इसका संपादन भी सही समय पर नहीं हो पाता है। एक ही प्रधानाध्यापक कभी मध्य विद्यालय तो कभी हाईस्कूल की बैठक में शामिल होते हैं।

जिलें में मदरसा सहित 322 विद्यालय--

जिले में मदरसा सहित 322 हाईस्कूल एवं प्लस टू संस्थान हैं। इनमें 207 सरकारी हाईस्कूल एवं प्लस टू विद्यालय हैं। इसके अतिरिक्त 59 मदरसा, संबद्धता प्राप्त नौ इंटरस्तरीय कॉलेज, पांच सरकारी कॉलेज शामिल है। हाइस्कूलों में बायसी अनुमंडल में 44, बनमनखी अनुमंडल में 28, धमदाहा अनुमंडल में 69 और पूर्णिया अनुमंडल में 66 विद्यालय है।

कोट के लिए-

हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति निदेशालय स्तर से होती है। फिलहाल प्रोन्नति को लेकर निदेशालय की ओर से कोई पत्र नहीं आया है।

श्याम बाबू राम, डीईओ, पूर्णिया

chat bot
आपका साथी