शबनूर बने बायसी प्रखंड राजद अध्यक्ष

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय के बायसी पश्चिम चौक के समीप मूसा मार्केट में बायसी प्रखंड राजद अध्यक्ष पद का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:15 PM (IST)
शबनूर बने बायसी प्रखंड राजद अध्यक्ष
शबनूर बने बायसी प्रखंड राजद अध्यक्ष

पूर्णिया। प्रखंड मुख्यालय के बायसी पश्चिम चौक के समीप मूसा मार्केट में बायसी प्रखंड राजद अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मो. शबनूर आलम को बायसी प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

डगरुआ प्रखंड उप प्रमुख मजाहिर सुल्तान को चुनाव प्रभारी बनाया गया जबकि पूर्व मुखिया मो.मुनाजिर को सहायक चुनाव प्रभारी चुना गया। चुनाव के दौरान प्रखंड की सभी 17 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। स्थानीय राजद विधायक हाजी अब्दुस सुबहान ने उपस्थित सदस्यों के निर्णय का स्वागत किया। मजाहिर सुल्तान ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए प्रमाण पत्र दिया। मौके पर विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सदस्यों को एकजुट होकर राजद को मजबूती के साथ सत्ता में वापस लाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जाति धर्म एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर काम करना है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबनूर आलम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस पर सौ फीसद खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष जावेद एकबाल, बदरे आलम, मो.सादिक, मो.शहजाद, अबू सालेह, अब्दुल कलाम, मो.कासिम, मो.शाकिर, मुखिया अबू बकर, तज्जमुल हुसैन, सोनेलाल राय, शादाब आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी