उदयनगर गांव में लगाए गए दौ सौ पौधे

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत शारदा सॉव मिल्स उदयनगर चनका में फलदार करीब 200 पौधा लगाया गया। इस दौरान बुधनाथ शर्मा ने लोगों को यह संदेश दिया की जल और हरियाली के बिना जीवन संभव नहीं है जल को बचाकर एवं वृक्ष की रक्षा कर हम आने वाली पीढ़ी को स्वछ एवं शुद्ध वातावरण उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सबको सजग होना पड़ेगा। वहीं पार्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:13 AM (IST)
उदयनगर गांव में लगाए गए दौ सौ पौधे
उदयनगर गांव में लगाए गए दौ सौ पौधे

श्रीनगर (पूर्णिया)। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत शारदा सॉव मिल्स उदयनगर चनका में फलदार करीब 200 पौधा लगाया गया। इस दौरान बुधनाथ शर्मा ने लोगों को यह संदेश दिया की जल और हरियाली के बिना जीवन संभव नहीं है, जल को बचाकर एवं वृक्ष की रक्षा कर हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं, वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सबको सजग होना पड़ेगा। वहीं पार्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जिम्मेदारी है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षापात का अभाव, भूजल में गिरावट, पेयजल संकट, बाढ़ और सुखाड़ की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसके निदान के लिए पौधारोपण काफी आवश्यक है। इस मौके पर खेलानंद झा, कुलानंद विश्वास, जगन्नाथ शर्मा, राहुल कुमार, गौरव कुमार, जितेन्द्र विश्वास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी