सीएम के संवाद में शामिल हुए लोग

केनगर (पूर्णिया)। प्रखंड की गोकुलपुर पंचायत के वार्ड-8 स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम परिसर में स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 11:16 PM (IST)
सीएम के संवाद में शामिल हुए लोग
सीएम के संवाद में शामिल हुए लोग

केनगर (पूर्णिया)। प्रखंड की गोकुलपुर पंचायत के वार्ड-8 स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम परिसर में सोमवार को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली सह निश्चय संवाद के द्वारा पार्टी कार्यकर्ता तथा एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम के साथ ही नीतीश कुमार ने चुनाव अभियान का बिगूल फूंका। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पटना के जदयू मुख्यालय में बने नवनिर्मित 'कर्पूरी सभागार' के मंच से 'निश्चय संवाद' कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने कब्रिस्तान की घेराबंदी से लेकर मंदिरों में मूर्ति चोरी पर नकेल कसने के लिए चहारदीवारी का भी निर्माण करवा रही है। उन्होंने बताया कि 8064 कब्रिस्तान में से 6299 की घेराबंदी करा दी गई है। 226 मंदिरों के चहारदीवारी का निर्माण करा दिया गया है तथा 112 पर काम करवाया जा रहा है। संस,रूपोली (पूर्णिया) : के अनुसार रुपौली खादी भंडार परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण मंडल ने किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस रैली में कोविड 19 को लेकर किए गए संवाद की सराहना होती रही। इसके अलावा उनके द्वारा पिछले पंद्रह सालों से विकास को एक नयी दिशा देने की भी सराहना की गयी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण मंडल ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जैसे विकास पुरुष देश में बहुत कम हुए हैं।

.

chat bot
आपका साथी