तीसरी लहर के लिए बच्चों की इम्यूनिटी पर ध्यान दें माता-पिता

कोरोना के द्वितीय लहर के बाद अब तीसरे लहर आने आशंका जताई जा रही है। इस लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 07:51 PM (IST)
तीसरी लहर के लिए बच्चों की इम्यूनिटी पर ध्यान दें माता-पिता
तीसरी लहर के लिए बच्चों की इम्यूनिटी पर ध्यान दें माता-पिता

पूर्णिया। कोरोना के द्वितीय लहर के बाद अब तीसरे लहर आने आशंका जताई जा रही है। इस लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता है। इसके लिए बच्चों की इम्यून सिस्टम पर अधिक ध्यान देना चाहिए। डॉ. अजीत सिंह बताया कि अगर बच्चा अक्सर सर्दी जुकाम, फ्लू, कान के संक्रमण, पेट में गड़बडी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त होता है तो इसका मतलब है कि बच्चे की इम्युनिटी मजबूत नहीं है। मां का दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। बाहरी आहार ले रहे बच्चे के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। फल और सब्जी जैसे सेब, गाजर, शकरकंद, सेम की फली, ब्रोकोली, कीवी, खरबूजे, नारंगी और स्ट्रॉबेरी को अपने बच्चे के आहार में शामिल करें। इसके अलावा आप बच्चे को फल और सब्जियों का जूस भी पिला सकते हैं।

छोटे बच्चे को रोजाना फल और सब्जी जरूर खिलाना चाहिए। बच्चे को चॉकलेट, बिस्कुट, और अन्य अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ और कोल्डड्रिग आदि न दें।

बढ़ते हुए बच्चे के लिए पर्याप्त नींद और आराम बहुत आवश्यक होता है। नींद के अभाव में बच्चे में कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले सकती हैं। अंधेरे में सोने से होर्मोन मेलेटोनिन के उत्पाद को बढ़ावा मिलता है। जो अच्छी नींद के लिए जरूरी हैं। व्यायाम आपके बच्चे को रोगों से मुक्त रखने का एक शानदार तरीका है। प्रतिदिन लगभग 30 मिनट का नियमित व्यायाम प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है । बच्चे को दौड़ना, जंप, डांस अच्छा शारीरिक व्यायाम है। अपने बच्चे को साफ-सफाई और स्वच्छ रहने की आदतें सिखाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी