पूर्णिया : नामांकन के पहले दिन बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल किया गया

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में नामांकन का काम शुरू हो गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में विभिन्न पदों के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:17 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:17 AM (IST)
पूर्णिया : नामांकन के पहले दिन बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल किया गया
पूर्णिया : नामांकन के पहले दिन बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल किया गया

पूर्णिया। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में नामांकन का काम शुरू हो गया है। पहले दिन बड़ी संख्या में विभिन्न पदों के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें मुखिया पद के लिए 14, सरपंच पद के लिए 32, समिति सदस्य पद के लिए 15, वार्ड सदस्य के लिए 164 और ग्राम कचहरी पांच पद के लिए 54 अभ्यर्थियों ने झमा झम बारिश के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल होते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों के गले में माला डालकर नारे लगाए। नामांकन के पहले दिन प्रखंड परिसर में प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गए हैं। दो मुखिया पद के लिए, एक समिति सदस्य पद के लिए,पांच वार्ड सदस्य पद के लिए, एक सरपंच के लिए तथा दो पंच के लिए काउंटर बनाये गए हैं। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के मदद के लिए पांच हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। प्रखंड मुख्यालय में नामांकन को लेकर गुरुवार को काफी भीड़ जमा रही।

प्रखंड के उन्नीस ग्राम पंचायतों में पंचायतवार महिला पुरुष मतदाताओं की संख्या-

पंचायत-महिला मतदाता-पुरूष मतदाता- कुल मतदाता

1.ठाड़ी पंचायत- वार्ड 13-3022-3509- 6531

2. गौरीपुर वार्ड- 14- 3268-3496- 6764

3.नाथपुर वार्ड- 14- 4340- 4614- 8954

4.ओरलाहा वार्ड- 15- 3613-3894- 7507

5.दिवरा धनी वार्ड- 10-2878-2979-5857

6.लक्ष्मीपुर वार्ड -14-3754-3885-7639

7.औराही वार्ड- 9-2690- 3022-5712

8.मटिहानी वार्ड- 13- 3412-3581- 6993

9.रुस्तमपुर वार्ड 13, महिला 2950 पुरुष 3306 कुल मतदाता 6256

10.लतराहा वार्ड- 13- 4678-4834- 9512

11.निपनिया वार्ड- 14-3961- 4258- 8219

12.मुलकिया वार्ड- 14- 4545-4900- 9445

13.अरवन्ना चकला वार्ड- 11- 2785-2834- 5619

14.पटराहा वार्ड- 13- 3370-3431- 6801

15.बड़हरा वार्ड- 13-3656-3763- 7419

16.वासुदेवपुर वार्ड- 14- 3756- 4007- 7763

17.भतसरा वार्ड- 13- 3466- 3770 - 7236

18.सुखसेना वार्ड- 14-3371-3608- 6979

19.सुखसेना पश्चिम वार्ड- 14- 3610- 3915- 7525

chat bot
आपका साथी