पूर्णिया पूर्व में प्रमुख की कुर्सी को लेकर रस्साकसी तेज, खुल नहीं रहे पंसस

छठे चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र पंचायत सत्ता का गणित को ठीक रखने के लिए योग्य की तलाश शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:37 PM (IST)
पूर्णिया पूर्व में प्रमुख की कुर्सी को लेकर रस्साकसी तेज, खुल नहीं रहे पंसस
पूर्णिया पूर्व में प्रमुख की कुर्सी को लेकर रस्साकसी तेज, खुल नहीं रहे पंसस

संस, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। छठे चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र पंचायत सत्ता का गणित को ठीक रखने के लिए योग्य की तलाश शुरू हो गई है। खासकर उप मुखिया, उप सरपंच पद के साथ ही प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्खी पर चहेते करीबी लोगों को बैठाने के लिए रस्साकस्सी तेज हो गयी है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड में प्रमुख का पद अनारक्षित होने के कारण प्रमुख की कुर्सी को हथियाने के लिए दांव पेच शुरू कर दिया गया है। इस कुर्सी पर नजर जमाए कई प्रत्याशियों की चुनाव में हार हो जाने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों में संभावनाओं की तलाश शुरु कर दी गई है। प्रखंड की राजनीति में रुचि रखने वालों की तत्परता इस ओर काफी बढ़ गई है। प्रमुख का पद अनारक्षित होने के साथ साथ उप प्रमुख की कुर्सी का कीमत सबके लिए बढ़ गया है। हालांकि सुत्रो की माने तो पूर्णिया पूर्व प्रखंड में प्रमुख की फाइनल हो चुकी है और अब उप प्रमुख की कुर्सी की मारा मारी चल रही है। लिहाजा इस प्रखंड में प्रमुख से भी ज्यादा परेशानी उप प्रमुख के तलाश में हो रही है। उधर, पंचायतों में उप मुखिया व उप सरपंच के चुनाव में भी कम मथापच्ची नहीं है। दूर की सोच रखने वाले इस पद के महत्व को देखते हुए अपने चहेते करीबी लोगों को यह पद देने की तैयारी में हैं। इसके लिए नव निर्वाचित मुखिया व सरपंच के यहां मंथन का दौर चल रहा है। नामों के सुझाव पर गहराई से चर्चा हो रही है। जीते हुए वार्ड सदस्य व पंचों की कुंडली खंगाली जा रही है। चयन में कोई गड़बड़ी न हो, ऐसा प्रयास किया जा रही है। इसके लिए जातीय व राजनैतिक आधार पर समीकरण तैयार किया जा रहा है। चूंकि यह चुनाव प्रखंड कार्यालय पर निर्धारित तिथि को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। इससे पूर्व सारा ताना-बाना बुन लेने की कोशिशें हो रही है।

chat bot
आपका साथी