पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
पूर्णिया। सहायक खजांची पुलिस ने बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच चोरी करने वाले गिरोह का
पूर्णिया। सहायक खजांची पुलिस ने बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन महिला चोर भी शामिल हैं। इन चोरों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके पास से पुलिस ने तीन लाख से ज्यादा नकदी के अलावा कुछ सोने के आभूषण को भी बरामद किया है। इसके अलावा इनके पास से चोरी करने के उपकरण छेनी , हथौड़ी एवं कटर तथा लोहे का रड बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार इन चोरों को गलेक्सी अस्पताल के सामने के अलावा अब्दुलानगर एवं मुसहरी से गिरफ्तार किया है। पकड़ में आई एक महिला चोर मीरंगज थाना क्षेत्र की रहने वाली है जो किराए का मकान लेकर रहती थी। पुलिस को पूछताछ में चोरी गिरोह से जुड़े हुए कई लोगों के बारे में काफी अहम जानकारी मिली है।