मजदूर का बेटा नितेश 451 अंक लाकर बना प्रखंड टॉपर

मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में छात्रों में कहीं खुशी तो कही गम का माहौल बन गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 09:18 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 09:18 PM (IST)
मजदूर का बेटा नितेश 451 अंक लाकर बना प्रखंड टॉपर
मजदूर का बेटा नितेश 451 अंक लाकर बना प्रखंड टॉपर

पूर्णिया। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में छात्रों में कहीं खुशी तो कही गम का माहौल बन गया। वहीं, प्रखंड क्षेत्र के केजीपी उच्च विद्यालय भोगा भटागामा के छात्र नितेश कुमार ने 451 अंक लाकर विद्यालय का नाम प्रखंड स्तर पर रौशन किया है।

बिक्रमपुर पंचायत के भोगा विशनपुर गांव के मजदूर पिता सूरज मंडल का पुत्र नितेश कुमार केजीपी उच्च विद्यालय भोगा भटगामा का छात्र है। पिता सूरज मंडल दिहारी मजदूरी करता है। जबकि माता नूतन देवी गृहणी है। वही नितेश ने बताया वे आगे सिविल सर्विस में जाकर देश व समाज सेवा करना चाहता है। उन्होंने यहां तक पहुंचने का श्रेय निजी शिक्षक सह मध्य विद्यालय महेंद्रपुर के शिक्षक अमरेंद्र कुमार यादव, साथ में माता पिता को दिया है। वही नितेश कुमार के द्वारा 451 अंक लाने पर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवानंद मंडल, उपसरंपच मदन लाल मंडल, वार्ड सदस्य प्रमोद मंडल, केजीपी उच्च विद्यालय भोगा भटगामा के प्रधानाध्यापक अनवारूल हक, शिक्षक अमरेंद्र कुमार यादव ने नितेश को बधाई दिया। वहीं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेलवा के छात्र तारिक अनवर 441 अंक लाकर प्रखंड में दूसरे नंबर पर रहे। रामपुर पंचायत के नागदा ही नया टोला बेलवा निवासी मजदूर नसीम अख्तर का पुत्र तारीक अनवर ना सिर्फ अपने पिता बल्कि पूरे पंचायत व प्रखंड का नाम रोशन किया है विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद असद के संरक्षण में रहकर तारीख में मैट्रिक की पढ़ाई की थी इसके इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद रजक अंगद यादव सत्येंद्र कुमार धीरज धनंजय कुमार ने बधाई दी है वही रजीगंज पंचायत के रजीगंज गांव निवासी मनोज कुमार मंडल की पुत्री रिया कुमारी ने 425 अंक लाकर प्रखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रिया रानीपतरा स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा है। उन्होंने भी अपने इस उपलब्धि पर अपने विद्यालय के शिक्षकों व अपने माता-पिता को इसका श्रेय दिया है। उनकी उपलब्धि पर पूरे रजीगंज गांव के लोगों को उनके ऊपर गर्व है और सबों ने उसको आगे बढ़ते रहने की बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी