पूर्णिया की खबर.. हत्या बाद अरुण का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

पूर्णिया। हरखेली पंचायत के डोरिया गांव निवासी 45 वर्षीय अरुण यादव की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 05:36 PM (IST)
पूर्णिया की खबर.. हत्या बाद अरुण का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
पूर्णिया की खबर.. हत्या बाद अरुण का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

पूर्णिया। हरखेली पंचायत के डोरिया गांव निवासी 45 वर्षीय अरुण यादव की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव के गांव पहुंचते ही वहां क्रंदन एवं चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं शव देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा।

मालूम हो कि हरखेली पंचायत के वार्ड नंबर दो डोरिया गांव निवासी अरुण यादव वन विभाग में परोरा स्थित नर्सरी प्रबन्धक का कार्य करता था। सोमवार संध्या वह खुश्कीबाग स्थित अपनी बहन के यहां पूजा कार्यक्रम में भाग लेने आया था। जहां प्रसाद और खाना खाने के बाद अपने परिजनों के साथ अपने गांव डोरिया के लिए सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे अपनी बाइक से निकला। रास्ते में अन्य मोटर साइकिल पर सवार परिजन आगे बढ़ गये और वह पीछे रह गया। इस बीच कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 काठपुल के समीप अज्ञात अपराधी ने पीछे से गोली मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर परिजन सहित कसबा और सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आक्रोशित लोगों द्वारा एनएच 57 को जाम भी किया गया। अन्तत: परिजनों को आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं, पोस्टमार्टम उपरांत मंगलवार को शव डोरिया गांव पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। सभी उनके मधुर स्वभाव की चर्चा कर रो रहे थे। सभी कह रहे थे वे सीधा स्वभाव के थे, उन्हें कभी किसी से गांव में झंझट नहीं हुआ।

आखिर इसकी हत्या क्यों कर दी गई। मृतक की पत्नी रूबी देवी, पुत्र कन्हैय्या यादव, पुत्री अनुराधा, भवानी, माता सुकुमारी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी रूबी देवी रो रो कर कहती थी कि एक मात्र कमाने वाला था अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। यह कहकर बेसुध हो जाती। वहीं पुत्र-पुत्री भी पिता का शव देख दहाड़ मार कर रोने लगी।

chat bot
आपका साथी