बेला प्रसादी से गायब लड़की बहियार में बरामद

संस, रूपौली (पूर्णिया) : थाना क्षेत्र के बेला प्रसादी गांव से 14 अगस्त की दोपहर गायब हुई लड़की

By Edited By: Publish:Thu, 18 Aug 2016 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2016 12:14 AM (IST)
बेला प्रसादी से गायब लड़की बहियार में बरामद

संस, रूपौली (पूर्णिया) : थाना क्षेत्र के बेला प्रसादी गांव से 14 अगस्त की दोपहर गायब हुई लड़की गांव के ही बहियार से मंगलवार को बरामद हुई। थानाध्यक्ष शिवशरण साह ने बताया कि लड़की अभी कुछ नहीं बताई है, उसका 164 का बयान कराया जाएगा। इस संबध में ग्रामीणों ने बताया कि आज बेला प्रसादी के बहियार में गायब लड़की को उसकी मां के साथ देखा गया, तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को खबर किया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इधर अभी तक लड़की ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

यह बता दें कि 14 अगस्त की दोपहर से लड़की गायब थी। जिसे गायब करने का आरोप पड़ोस के ही शिवनंदन पोद्दार सहित उसके परिजनों पर लगाया गया था। पुसिल ने तत्काल शिवनंदन को उसके पिता के साथ गैदूहा गांव से हिरासत में लिया था।

chat bot
आपका साथी