जनजागरण धर्म सभा में भाग लेने की अपील

पूर्णिया। गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी पूर्णिया में राम मंदिर बनाने के समर्थन में बुधवार को होने वा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST)
जनजागरण धर्म सभा में भाग लेने की अपील
जनजागरण धर्म सभा में भाग लेने की अपील

पूर्णिया। गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी पूर्णिया में राम मंदिर बनाने के समर्थन में बुधवार को होने वाले विराट जनजागरण धर्मसभा को लेकर प्रखंड में संघ परिवार के द्वारा बुआरी, निखरेल, कन्हरिया, डगरुआ सहित कई गांव में बैठक की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों लोगों को धर्मसभा में आने और सभा को सफल बनाने की आग्रह संघ परिवार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्णिया के विभाग प्रचारक राकेश जी के द्वारा बताया गया कि धर्मसभा के माध्यम से सरकार पर राम मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाने का दबाव बनाया जाएगा। धर्मसभा के बाद सासद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। में राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीपक कुमार मंडल, अनिल पूर्वे, देवकात विश्वास, दीपक कुशवाहा, बिरेंद्र मंडल, बजरंग दल संयोजक राजीव कुमार, भाजपा नेता विनोद यादव, राजकुमार भारती, अनिल यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज यादव, समिति सदस्य किशोर ठाकुर, सदानंद मंडल, राजेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, सत्य नारायण ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी