पूर्णिया की बेटी काजल ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में किया है कमाल

पूर्णिया से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है। हॉकी खेल में पिछले कई वर्षों से जिले की लड़कियों का राज्य स्तर प्रतियोगिता में दबदबा कायम है। काजल लाकड़ा एक ऐसा ही उभरता हुआ हॉकी सितारा है जिसमें बड़े खिलाड़ी बनने के हुनर मौजूद है। राष्ट्रीय खेलो इंडिया हॉकी चैंपियनशिप में टीम तीसरे स्थान पर रहा था। उसमें काजल को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार मिला था। फिलहाल बिहार राज्य हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। फारवर्ड की बेहतरीन खिलाड़ी काजल ने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना कमाल दिखाया है। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्थित आवासीय एकलव्य केंद्र में प्रशिक्षण हासिल कर चुकी हैं। मजदूर की बेटी और ग्रामीण परिवेश से आनेवाली काजल को जिला के लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित होने का गौरव भी हासिल हो चुका है। जिला स्तर पर स्थापना दिवस के मौके पर वे सम्मानित हो चुकी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने काजल को जिला का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:34 PM (IST)
पूर्णिया की बेटी काजल ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में किया है कमाल
पूर्णिया की बेटी काजल ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में किया है कमाल

पूर्णिया [दीपक शरण]

पूर्णिया से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है। हॉकी खेल में पिछले कई वर्षों से जिले की लड़कियों का राज्य स्तर प्रतियोगिता में दबदबा कायम है। काजल लाकड़ा एक ऐसा ही उभरता हुआ हॉकी सितारा है जिसमें बड़े खिलाड़ी बनने के हुनर मौजूद है। राष्ट्रीय खेलो इंडिया हॉकी चैंपियनशिप में टीम तीसरे स्थान पर रहा था। उसमें काजल को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार मिला था। फिलहाल बिहार राज्य हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। फारवर्ड की बेहतरीन खिलाड़ी काजल ने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना कमाल दिखाया है। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्थित आवासीय एकलव्य केंद्र में प्रशिक्षण हासिल कर चुकी हैं।

मजदूर की बेटी और ग्रामीण परिवेश से आनेवाली काजल को जिला के लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित होने का गौरव भी हासिल हो चुका है। जिला स्तर पर स्थापना दिवस के मौके पर वे सम्मानित हो चुकी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने काजल को जिला का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरुकता की जिम्मेदारी काजल को दी गई थी। काजल ग्रामीण परिवेश से आती हैं लेकिन खिलाड़ी बनने के लगन के कारण उसका चयन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्थित आवासीय एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चयन हुआ। उसके बाद से लगातार प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता खेल के स्तर पर सुधार करती गई हैं। राष्ट्रीय खेलो इंडिया हॉकी चैंपियनशिप 2016 में जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। उसमें चयनित खिलाड़ी काजल ने सर्वाधिक गोल किया था। राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2018 भोपाल में पूरी प्रतियोगिता के दौरान 34 गोल कर बेस्ट गोल स्कोरर बनी थी। वह अभी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और महिला कॉलेज पूर्णिया में पढ़ाई कर रही हैं। बीकोठी की रहने वाली काजल के पिता का नाम पीटर लकड़ा और माता सुशीला कच्छप हैं। उन्होंने मजदूरी कर अपनी बेटी काजल को खिलाड़ी बनाया है।

अबतक की उपलब्धि

2016 में राष्ट्रीय खेलो इंडिया में तीसरा स्थान दिलाने में काजल निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका। इसके अलावा राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियशिप-2018, राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2013, 2014, 2015, 2016 के अलावा राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता लगातार चार वर्ष चैंपियन बनाने में इस खिलाड़ी का योगदान है। गौरतलब है हॉकी महिला जूनियर और सीनियर दोनों ही ग्रुप में पूर्णिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्यस्तर प्रतियोगिता में दोनों ही ग्रुप में पिछले कई वर्षों से विजेता और उपविजेता का खिताब हासिल किया है। इसमें काजल का योगदान अहम है। दरअसल बिहार महिला हॉकी सीनियर टीम में पूर्णिया की चार और जूनियर में 7 खिलाड़ी हैं। यह अपने आप में यहां के खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। जिला हॉकी संघ की अध्यक्ष संतोष भारत का कहना है कि काजल बेहतरी खिलाड़ी हैं। जितनी तेजी से विपक्षी के गोल पोस्ट में गोल करती हैं उससे उसके प्रतिभा का पता चलता है। टुर्नामेंट कोई भी हो काजल बेस्ट स्कोरर रहती हैं। सभी खेल प्रेमियों को उम्मीद है आने वाले वक्त में वह राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन करेगी।

chat bot
आपका साथी