पूर्णिया में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत

जनता दल यू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत जलालगढ़ सीमा काली मंदिर के पास जदयू पूर्णिया जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो एवं कटिहार लोकसभा प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:01 AM (IST)
पूर्णिया में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत
पूर्णिया में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत

पूर्णिया। जनता दल यू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत जलालगढ़ सीमा काली मंदिर के पास जदयू पूर्णिया जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो एवं कटिहार लोकसभा प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पूर्णिया आगमन की सूचना प्राप्त होते ही जदयू जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो एवं कटिहार लोकसभा प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं का काफिला जलालगढ़ सीमा काली मंदिर के पास पहुंच गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा के सीमा काली मंदिर के निकट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा उनका भव्य स्वागत करते हुए पूर्णिया सर्किट हाउस तक लेकर आए। उनके साथ हरि मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, तलहा सलीम, पूरण सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके पश्चात पूर्णिया के टाउन हॉल में जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्णिया की डिप्टी मेयर विभा कुमारी ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पुष्पगुच्छ देकर जबकि मंत्री लेशी सिंह का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कार्यक्रम रविवार को कटिहार में है जिसकी तैयारी को लेकर जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बैठक आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आगमन पूर्णिया के टाउन हॉल में हुआ, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए डिप्टी मेयर विभा कुमारी ने कहा कि उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी का निरंतर विकास हो रहा है। वहीं कटिहार लोकसभा प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा कि रविवार को कटिहार टाउन हॉल में पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य सहित सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, अरविद निषाद सहित सभी लोकसभा एवं विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, युवा अल्पसंख्यक किसान महिला दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदि भाग लेंगे। बैठक की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

chat bot
आपका साथी