जमीन विवाद को लेकर मारपीट एक दर्जन घायल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 03:54 AM (IST)
जमीन विवाद को लेकर मारपीट एक दर्जन घायल
जमीन विवाद को लेकर मारपीट एक दर्जन घायल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सिंघिया पंचायत के भगता रहिका गाव में बासगीत पर्चे की जमीन पर घर बनाने गए लोगों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित दिनेश शर्मा ने बताया कि हमलोग अपने पर्चे वाली जमीन पर घर बनाने के लिए गए थे। इसी दौरान गुनदेव शर्मा, जगदेव शर्मा, रामदेव शर्मा, पहाडी शर्मा, अशोक शर्मा, मुक्ति शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, माधो शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने विवाद करते हुए अचानक हमला कर दिया। मारपीट में दिनेश शर्मा, रुपेश शर्मा, अजय शर्मा, मिटन शर्मा, पूरण शर्मा, पिंकू शर्मा, यशोदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज केनगर पीएचसी में चलने के बाद घायलों की स्थिति नाजुक होते देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही प्रथम पक्ष के दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं जमीन विवाद के मारपीट में दूसरी घटना चनका पंचायत के पूर्वी टोला में अंचल व प्रशासन के द्वारा जमीन जोतने का आदेश देने के बाद रविवार को जमीन जोतने गए लोगों पर हमला कर दिया गया। जिसमें तीर लगने से कुमोद यादव, मनोज यादव, डंडे से योगी यादव, सकलेश कुमार सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी