पंचायत से लेकर जिला स्तर तक बनाई गई दिव्यांगजन अनुश्रवण समिति

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्य आयुक्त निशक्तता बिहार सरकार डॉ. शिवाजी कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये पंचायत प्रखंडस्तरीय व जिला स्तरीय दिव्यांगजन का अनुश्रवण समिति का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:39 PM (IST)
पंचायत से लेकर जिला स्तर तक बनाई गई दिव्यांगजन अनुश्रवण समिति
पंचायत से लेकर जिला स्तर तक बनाई गई दिव्यांगजन अनुश्रवण समिति

पूर्णिया। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राज्य आयुक्त नि:शक्तता बिहार सरकार डॉ. शिवाजी कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये पंचायत, प्रखंडस्तरीय व जिला स्तरीय दिव्यांगजन का अनुश्रवण समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से सदर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा, अनुमंडल पदाधिकारी बयासी, अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी, एवं सभी प्रखण्ड के विकास पदाधिकारी और सभी प्रखण्ड के चुने गए अध्यक्ष एवं सचिव एवं सदस्य ऑनलाइन उपस्थित थे। सभी प्रखंडों के लिए समिति में एक अध्यक्ष एवं एक सचिव के साथ तीन सदस्यों का चयन किया गया। जिला अनुश्रवण समिति के गठन में जाफर अली को जिला अध्यक्ष एवं संजय कुमार को जिला सचिव एवं जिप सदस्य पीसी रॉय को जिला सदस्य के रूप में चुना गया। सभी चयनित अध्यक्ष एवं सचिवों को डॉ. कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आज से अपने पंचायत, प्रखंड एवं जिले में जाकर दिव्यांगों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनकी मदद करें। इस कार्य में जिले के तमाम पदाधिकारीगण, एवं प्रखंड के तमाम पदाधिकारी गण आप सभी के साथ हैं। चुने गए पांच सदस्यीय दिव्यांग जनों के समूह में जलालगढ़ के मो. रियाज को प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सचिन कुमार को सचिव बनाया गया है। कसबा में मो. इंतखाब प्रखंड अध्यक्ष व सालवी को सचिव, अमौर में संजय कुमार प्रखण्ड अध्यक्ष व अखिलेश रॉय सचिव, बायसी में सोनी देवी को प्रखण्ड अध्यक्ष व मनोज कुमार मंडल सचिव बनाए गए हैं। वहीं धमदाहा में अशोक कुमार को प्रखंड अध्यक्ष व राकेश रौशन सचिव, बैसा में मोहन लाल को प्रखंड अध्यक्ष व अरुण कुमार को सचिव, पूर्णिया पूर्व में तौफीक आलम को प्रखंड अध्यक्ष व अविनाश कुमार को सचिव, डगरुआ में अमिताभ कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, अलका कुमारी को सचिव मनोनीत किया गया। श्रीनगर में अनिल कुमार को प्रखंड अध्यक्ष व अमरेन्द्र कुमार को सचिव, केनगर में मो.अख्तर को प्रखंड अध्यक्ष व मंगल बास्की को सचिव, बीकोठी में अरविन्द पटेल को अध्यक्ष व गणेश कुमार को सचिव और भवानीपुर प्रखंड में आलोक पंडित को प्रखंड अध्यक्ष चयनित किया गया।

chat bot
आपका साथी