कोरोना टीकाकरण महाभियान आज, 546 सत्र स्थल पर लगेगी वैक्सीन

पूर्णिया। जिले में आज कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलेगा। कोरोना टीकाकरण से दोनों ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:28 PM (IST)
कोरोना टीकाकरण महाभियान आज, 546 सत्र स्थल पर लगेगी वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण महाभियान आज, 546 सत्र स्थल पर लगेगी वैक्सीन

पूर्णिया। जिले में आज कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलेगा। कोरोना टीकाकरण से दोनों डोज वंचित लोगों को इस अभियान में फोकस किया गया। टीकाकरण की दोनों डोज से वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को जिले में आयोजित टीकाकरण महाअभियान के लिए 546 सत्र स्थल बनाया गया है। नगर निगम में 20 और अन्य सभी प्रखंडों के अंतर्गत 526 केंद्र बनाए गए हैं। विशेष टीकाकरण महाअभियान के सभी टीकाकरण केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण चलाया जाएगा। शहर के टाउन हाल में टीकाकरण कार्य सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक संचालित रहेगा। जिले में बनाया गया है 546 टीकाकरण केंद्र विशेष टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 546 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। इसमें 20 केंद्र नगर निगम और शेष 526 केंद्र अन्य प्रखंडों में बनाए गए हैं। इसमें बैसा में 30, अमौर में 50, बायसी में 35, डगरूआ में 40, पूर्णिया ग्रामीण में 30, कसबा में 34, जलालगढ़ में 30, श्रीनगर में 20, केनगर में 37, बनमनखी में 53, भवानीपुर में 29, बीकोठी में 41, रुपौली में 47 और धमदाहा में 50 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सभी प्रखंड में टीकाकरण के लिए योग्य 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को जागरूक करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने प्रखंड नोडल अधिकारियों को दी है।

कोरोना टीका लगाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लाभार्थी कोई भी पहचान पत्र के साथ टीका लगवा सकते हैं। इसमें लोग वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे अन्य पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। आधार कार्ड की अनिवार्यता के खत्म होने से वैसे लोग जिसके पास आधार कार्ड नहीं है।

19 अक्टूबर से जिले में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आशा और आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित लोगों की खोज करेंगे।

chat bot
आपका साथी