सड़क दुर्घटना में एक घायल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नंदनिया पंचायत के मीरपुर गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र प्रकाश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 24 Feb 2018 08:39 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक घायल
सड़क दुर्घटना में एक घायल

पूर्णिया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नंदनिया पंचायत के मीरपुर गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र प्रकाश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार प्रकाश कुमार तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाने के क्रम में मौजाबाड़ी गांव के निकट अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उन्हें पीएचसी बैसा में भर्ती कराया गया जहां पर उनका चिकित्सा उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए पूर्णियां रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी