रौटा पुलिस पदाधिकारियों ने प्रखंड में निकाला फ्लैग मार्च

पूर्णिया। मंगलवार को अर्धसैनिक बल के जवानों और स्थानीय थाने की पुलिस ने रौटा थाना क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:13 PM (IST)
रौटा पुलिस पदाधिकारियों ने प्रखंड में निकाला फ्लैग मार्च
रौटा पुलिस पदाधिकारियों ने प्रखंड में निकाला फ्लैग मार्च

पूर्णिया। मंगलवार को अर्धसैनिक बल के जवानों और स्थानीय थाने की पुलिस ने रौटा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च का नेतृत्व रौटा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे। जवानों ने मुख्य बाजार की सड़क सहित , मीरपुर , शीशाबाड़ी, बैसा, करबला हाट, सहरया आदि में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जनता में साहस और उत्साह बढ़ा। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन भयमुक्त विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ भी अभियान चलाया।

chat bot
आपका साथी