एक ही परिवार के चार घर जलकर राख, दस लाख की क्षति

पूर्णिया। बड़हारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत औराही में शनिवार की रात वार्ड नंबर 02 स्थित बिरंि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:25 PM (IST)
एक ही परिवार के चार घर जलकर राख, दस लाख की क्षति
एक ही परिवार के चार घर जलकर राख, दस लाख की क्षति

पूर्णिया। बड़हारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत औराही में शनिवार की रात वार्ड नंबर 02 स्थित बिरंचिया गांव निवासी रामप्रीत यादव के मवेशी के घर में अलाव से लगी आग से रामप्रीत यादव सहित देवनारायण यादव और रबेन यादव के चार घर जलकर राख हो गए। एक ही परिवार के तीन भाइयों की इस अगलगी की घटना में करीब दस लाख रुपये की क्षति हुई है। जिसमें रामप्रीत यादव के घर में डेढ़ लाख रुपये भी जलकर खाक हो गए। बताया गया कि रामप्रीत यादव के दो फूंस के मवेशी घर सहित घर का सामान जल गए। इस घटना में और तीन दुधारू पशु और तीन बकरी भी जल कर मर गई। जब कि दो झुलसे मवेशियों का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, हल्का कर्मचारी और प्रखंड पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राकेश कुमार मौके पर पहुंच कर जानकारी प्राप्त की और पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया। तत्काल आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश हल्का कर्मचारी को दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो बजे रात घटना हुई। ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते तब तक सबकुछ राख हो गया था। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर का अनाज, कपड़ा, डेढ़ लाख रुपये, पंप सेट, साइकिल, मोबाइल और मवेशियों का चारा जलकर खाक हो गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत के पूर्व मुखिया विवेक कुमार उर्फ ललटू यादव कांतलाल ऋषि, समिति सदस्य मुक्तानंद मुक्त, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष मंटू दास, शिवकुमार यादव ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और पीड़ितों को ढांढ़स बंधाया ।

अंचल पदाधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिजन को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हल्का कर्मचारी को कहा गया है। पीड़ितों को सहायता जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी