विहिप की बेलौरी इकाई के अध्यक्ष बने मनोज साह

श्रीराम जानकी मंदिर बेलौरी में कार्यक्रम आयोजित कर विश्व हिन्दू परिषद की बेलौरी इकाई का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:04 PM (IST)
विहिप की बेलौरी इकाई के अध्यक्ष बने मनोज साह
विहिप की बेलौरी इकाई के अध्यक्ष बने मनोज साह

पूर्णिया। श्रीराम जानकी मंदिर बेलौरी में कार्यक्रम आयोजित कर विश्व हिन्दू परिषद की बेलौरी इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में विहिप की बेलौरी इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कार्यकर्ताओं को विहिप के स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यों पर जानकारी प्रदान की। जिला उपाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन, राष्ट्र और समाज के हित में काम करने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मोनू एवं अमित बाबा ने बजरंगदल के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

स्वंयसेवक सुधीर कुमार, गुडु सांती साह ने कहा कि हाल ही में कालीगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को जिहादियों ने शिकार बनाकर गायब कर दिया है। मामला दर्ज होने के बावजूद उसको बरामदगी नहीं हो रही है। 13 अप्रैल को बरसौनी से भी एक लड़की को लव जिहाद का शिकार बना लिया गया है।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं निर्णय के बाद मनोज कुमार मोनू ने जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के निर्देश पर इकाई एवं दायित्वों की घोषणा की। बेलौरी इकाई के अध्यक्ष मनोज कुमार साह, उपाध्यक्ष कुंदन कुमार साह एवं शशि भारती, मंत्री सोनू मिश्रा, सह मंत्री सूरज कुमार एवं गौरव दास, बजरंगदल संयोजक गुड्डू साह, सह संयोजक रंजीत कुमार यादव, सत्संग प्रमुख परशुराम दास, गौरक्षा प्रमुख नवीन कुमार साह, धर्म प्रसार प्रमुख अवधेश बोसाक, सामाजिक समरसता प्रमुख राजकुमार मिश्रा, सेवा प्रमुख आशिष कुमार साह, संपर्क प्रमुख विकास कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख अजय कुमार दास, समन्वय प्रमुख लाल कुमार साह एवं विधि प्रमुख का दायित्व मुरारी कुमार मिश्रा को दिया गया। इस अवसर पर कृष्णा कुमार, बिक्की, बिटु, मनोहर, पप्पू, सुधीर कुमार, अजय, किशोर, कन्हैया, पवन कुमार साह, शंकर कुमार, लाल कुमार साह सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी