महागठबंधन में शामिल होने पर मांझी को बधाई

पूर्णिया। महागठबंधन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के शामिल होने पर शरद गुट के नेता न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Feb 2018 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 08:52 PM (IST)
महागठबंधन में शामिल होने पर मांझी को बधाई
महागठबंधन में शामिल होने पर मांझी को बधाई

पूर्णिया। महागठबंधन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के शामिल होने पर शरद गुट के नेता ने उन्हें बधाई दी है।

जदयू शरद गुट के नेता आमोद मंडल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का शुरू से ही एनडीए में उपेक्षा की जा रही थी। ऐन वक्त पर उन्होंने सही कदम उठाया। कहा कि श्री मांझी शुरू से ही समाजवादी विचारधारा के मानने वाले रहे हैं। उनका उक्त पूंजीवादी व्यवस्था में दम घुट रहा था। उनके महागठबंधन में शामिल होने से यह गठबंधन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के पार्टी में शामिल होने से महादलितों का रूझान पार्टी के प्रति बढ़ेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को शामिल कराये जाने के लिए महागठबंधन के सभी वरीय नेताओं को भी बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी