दुर्गा पूजा को लेकर सजने लगे माता के दरबार

पूर्णिया। दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर एवं पूजा स्थलों पर माता का दरबार भी सजने लगा है। वहीं मू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:24 PM (IST)
दुर्गा पूजा को लेकर सजने लगे माता के दरबार
दुर्गा पूजा को लेकर सजने लगे माता के दरबार

पूर्णिया। दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर एवं पूजा स्थलों पर माता का दरबार भी सजने लगा है। वहीं मूर्ति की सजावट एवं रंग-रोगन का कार्य भी अंतिम चरण में है। मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ ही नियमित रूप से सुबह-शाम आरती भी हो रही है। आज सप्तमी को पूजा-पाठ के बाद मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाऐंगे। हालांकि इस बार पूजा में न तो किसी प्रकार का मेला लग रहा है और ना ही अतिरिक्त पंडाल एवं तोरणद्वार बनाए गए हैं। मंदिरों की साज-सज्जा हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन के आदेशानुसार आयोजक दुकानदारों को स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। कोरोना संकट और चुनावी रंगों के बीच किसी तरह सिर्फ पूजा की रस्म अदायगी हो रही है। एक साथ कोविड-19 का खतरा और विधान सभा चुनाव को लेकर लगी पाबंदियों के बीच पूजा को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह भी नजर नहीं आ रहा है। पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार की गूंज हो रही है, लेकिन अन्य वर्षों की भांति छह पूजा से ही शुरू हो जाने वाले मेले की धमक इस बार नहीं है। कोरोना संकट को लेकर आयोजक रिस्क भी नहीं लेना चाह रहे हैं। आम लोग भी भीड़-भाड़ से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी