पूर्णिया में रिमझिम बारिश ने मौसम बनाया सुहाना, आज झमाझम बारिश की संभावना

शनिवार को मानसून के प्रवेश के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि मानसून का प्रवेश जोरदार नहीं रहा तथा हल्की बारिश ही हुई लेकिन इसने मौसम सुहाना बना दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:20 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:20 AM (IST)
पूर्णिया में रिमझिम बारिश ने मौसम बनाया सुहाना, आज झमाझम बारिश की संभावना
पूर्णिया में रिमझिम बारिश ने मौसम बनाया सुहाना, आज झमाझम बारिश की संभावना

पूर्णिया। शनिवार को मानसून के प्रवेश के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि मानसून का प्रवेश जोरदार नहीं रहा तथा हल्की बारिश ही हुई लेकिन इसने मौसम सुहाना बना दिया है। शनिवार को भी हल्की बारिश हुई तथा रविवार को भी मात्र 1.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मली है तथा तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पूर्णिया मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक वीरेंद्र झा के अनुसार सोमवार को झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मानसून के दूसरे दिन स्थानीय वायुमंडल के बढ़े दबाव के कारण से कम ही बारिश हुई। हालांक आसमान में बादलों का आना जाना जारी रहा लेकिन जिस तरह से लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी नहीं हो सकी। हलांकि देर शाम से एक बार फिर से वायुमंडल का दबाव घटना शुरू हुआ और बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है जिससे सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं दिन में थोड़ी देर के लिए धूप खिलने के करण तापमान में हल्का का इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन भर लगभग 10 किमी की रफ्तार से चली पूरबा हवा के कारण से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से निजात मिली। पूर्णिया मौसम केंद्र की माने तो सोमवार से जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक सहायक वीरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि जिले में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार की शाम से स्थानीय वायुमंडल का दवाब घटना शुरू हो गया है तथा धीरे-धीरे पूरबा हवा चल रही है जिससे बारिश के लिए आदर्श स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से अच्छी बारिश की संभावना है। आने वाले दो तीन दिनों में वज्रपात के साथ-साथ बारिश हो सकती है।

विदित हो कि मानसून के दौरान जिले में औसतन 1416 मिमी बारिश होती है। पिछले साल प्री मानसून के साथ-साथ मानसून के दौरान जिले में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली थी। उन्होंने बताया कि साल 2020 में मानसून के दौरान 1796.4 मिमी की बारिश हुई थी जो जिले के सामान्य बारिश 1416 मिमी से काफी ज्यादा थी। बताया कि इस मानसून में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी