पूर्णिया सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे दंडाधिकारी

पूर्णिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 06:50 PM (IST)
पूर्णिया सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे दंडाधिकारी
पूर्णिया सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे दंडाधिकारी

पूर्णिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया गया

है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर, नव निर्मित पारा मेडिकल आवासीय छात्रावास और महिला वार्ड में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर (डीसीएचसी) का संचालन हो रहा है। इसकी निगरानी के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक राहुल कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। सदर अस्पताल में 24 घंटे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कई अन्य दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

कोविड वार्ड में मरीजों को मिल रही सुविधा की होगी निगरानी -:

सदर अस्पताल के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर में तीनों पालियों में चिकित्सकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित होगी। विभिन्न क्षेत्रों या अन्य जिलों से आने वाले कोरोना से संक्रमित मरीजों की समुचित जानकारी रखी जाएगी। सदर अस्पताल के प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा। 10 मई तक सुबह के 6 बजे से दोपहर के 2 बजे तक दंडाधिकारी क रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन प्रकाश और पुलिस पदाधिकारी क रूप में मुफस्सिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है। दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक दंडाधिकारी क रूप में अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सहायक निदेशक राहुल कुमार और कसबा थाना के सहायक अवर निरीक्षक रण विजय कुमार को प्रतिनियुक्त की गई है। रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक के लिए दंडाधिकारी के रूप में सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय सिंह और जलालगढ थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेश्वर कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पुलिस बल की भी होगी तैनाती -:

सदर अस्पताल प्रशासन से समन्वय स्थापित चिकित्सकों, एएनएम पारा मेडिकल स्टाफ कार्यरत रहे इसे सुनिश्चित करायेंगे। मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन उपलब्ध भी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस केंद्र के पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा उपलब्ध कराये गए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति आवश्यकतानुसार सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। बाहर से आने वाले कोरोना के संक्रमित मरीजों को अस्पताल में कोविड-19 से संबंधित उपलब्ध सुविधाएं और समुचित जानकारी भी सुनिश्चित करेंगे।

chat bot
आपका साथी