लोकनृत्य को लोकप्रिय बना रहीं खुशबू, जिले का नाम कर रही रोशन

लोकनृत्य को लोकप्रिय बनाने में जुटी है कलाकार खुशबू।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:59 PM (IST)
लोकनृत्य को लोकप्रिय बना रहीं खुशबू, जिले का नाम कर रही रोशन
लोकनृत्य को लोकप्रिय बना रहीं खुशबू, जिले का नाम कर रही रोशन

पूर्णिया। लोकनृत्य को लोकप्रिय बनाने में जुटी है कलाकार खुशबू। लोक नृत्य में खुशबू कुमारी किसी पहचान की मुहताज नहीं है। पिछले पांच वर्षों से जिला स्तरीय मंच, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय मंच पर अपनी धमक से सभी को मंत्रमुग्ध किया है। वे पांच वर्षों से कला क्षेत्र में निरंतर जुटी है। लोक कला प्रशिक्षण केंद्र नृत्य विभाग की तरफ से युवा महोत्सव 2016 में उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। वे जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय व अंतर राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में लगातार प्रदर्शन करती आ रही है। 2017 में मध्यप्रदेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोक डांस फेस्टिवल में भी खुशबू को सम्मानित किया गया है। बिहार महोत्सव 2018 गोवा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें राज्य का प्रतिनिधित्व करना का मौका मिला था। पूरी टीम को वहां के तात्कालीन राज्यपाल ने सम्मानित किया था। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश महोत्सव और गणतंत्र दिवस 2018 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल प्रस्तुति देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वे सम्मान पा चुकी है। जिले में आयोजित बिहार दिवस 2018 में नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। जिला आईकॉन बनने का भी उन्हें मौका मिला। 2019 में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रयागराज इलाहाबाद में आयोजित विविधा सांस्कृतिक पर्व में भी सफल प्रस्तुति कर सम्मानित हो चुकी हैं।

29 जनवरी 2020 बौद्ध महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम करने का मौका मिला वहां पर भी लोक नृत्य के सफल प्रस्तुति कर चुकी हैं। अन्य राज्यों में सिक्किम गंगटोक, मध्यप्रदेश, गुजरात,पटना, गया,हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में टीम के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति कर चुकी है। नाटक में अभिनय करती है। कई नाटकों में भी काम कर चुकी हैं। वे अभी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।

खुशबू अपने भविष्य को लेकर भी आशान्वित हैं। वे कहती हैं कि महिला आज सभी क्षेत्रों में अपना दम दिखा रही हैं। अपने कला का प्रदर्शन के साथ वे बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण भी देती हैं। कला भवन प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ विभिन्न राज्यो में लोकनृत्य प्रस्तुति कर खुशबू ने कई पुरस्कार हासिल किया है। केंद्र कलाकारों को ना केवल प्रशिक्षण बल्कि प्रदर्शन का भी मौका देता है।

chat bot
आपका साथी