कार-ऑटो की टक्कर, एक की मौत

पूर्णिया। के नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सायं करीब सात बजे क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:10 AM (IST)
कार-ऑटो की टक्कर, एक की मौत
कार-ऑटो की टक्कर, एक की मौत

पूर्णिया। के नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सायं करीब सात बजे कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए थे। उसमें से एक घायल सहारा पंचायत के काकरजान निवासी कृ ष्ण दयाल पासवान की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। दो की हालात गंभीर बताया जा रही है। घायलों में काकरजान के ही अनरूढ़ पासवान, सुशील पासवान व बिट्टू पासवान है। मृतक के भाई बिट्टू पासवान ने बताया कि कृष्ण दयाल पासवान की बेटी की शादी जगेली गाव के कपिलदेव पासवान के यहा तय थी। शुक्रवार को काकरजान से ऑटो पर सवार होकर जगेली गाव के कपिलदेव पासवान के यहा लड़के का तिलक करने जा रहे थे। जाने के क्रम में बाघमारा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार में जोरदार टक्कर मार दी और भागने लगा। स्थानीय लोगों ने कार को पकड़कर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी और घायल को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी