पूर्णिया : जलकर बनाने से मना करने पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी

निजी जमीन पर जलकर बनाने से मना करने पर गुस्साए लोगों ने 50 वर्षीय अधेड़ पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 07:14 PM (IST)
पूर्णिया : जलकर बनाने से मना करने पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी
पूर्णिया : जलकर बनाने से मना करने पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से जख्मी

पूर्णिया। निजी जमीन पर जलकर बनाने से मना करने पर गुस्साए लोगों ने 50 वर्षीय अधेड़ पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

घटना गुरुवार की सुबह चांदपुर भंगहा पंचायत के वार्ड 03 स्थित अशोकनगर में उस समय हुई ,जब अशोकनगर निवासी नवल-किशोर झा अपने घर से एक किलोमीटर दूर अपना खेत देखने गए हुए थे। अपने खेत की आड़ पर कुछ काम करने के क्रम में सुनियोजित साजिश के तहत उनपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई। दबिया, फरसा से प्रहार करने के कारण सिर बुरी तरह फट गया। घटना को अंजाम देकर तथा पीड़ित को बेहोशी की अवस्था में वहीं छोड़कर आरोपी से नौ-दो ग्यारह हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे अशोकनगर के ग्रामीणों ने अचेतावस्था में पीड़ित को उठाकर जानकीनगर थाना लाया, जहां घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दी गई। थाना पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले आरोपी बासदेव उर्फ बासो मुखिया, एवं उनके दो पुत्र क्रमश: अनमोल मुखिया ,राजा मुखिया पीड़ित नवल-किशोर झा की निजी जमीन पर मछली मारने हेतु जलकर बनाने के लिए खूंटे वगैरह गाड़ रहे थे। अपनी खेत व निजी जमीन पर जलकर बनाने से आरोपियों को मना कर दिया गया था। मना करने पर पीड़ित पर आरोपियों ने जान मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को लेकर तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना मामले में आवेदन दिया गया है, मामले की जांच पड़ताल बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी