जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल

पूर्णिया। केनगर थानाक्षेत्र की बनभाग चूनापुर पंचायत के वार्ड तीन में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:19 PM (IST)
जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल
जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल

पूर्णिया। केनगर थानाक्षेत्र की बनभाग चूनापुर पंचायत के वार्ड तीन में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी चली, इसमें दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विंदेश्वरी साह, नागेश्वर साह एवं रामदेव साह तीनों भाइयों में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार की दोपहर बाद विदेश्वरी साह 20-25 व्यक्तियों के साथ विवादित भूमि पर आया और फूंस घर बनाते हुए जमीन को जोतने लगा। किसी ने इसकी सूचना नागेश्वर साह एवं रामदेव साह को दी। रामदेव साह एवं उसका पुत्र पप्पू साह ने विंदेश्वरी साह को घर बनाने तथा जमीन जोतने से मना करने लगा। इसी दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी। उसके बाद विंदेश्वरी साह एवं उसके साथ आये लोगों ने रामदेव एवं पप्पू को लाठी से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की सूचना केनगर पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर आई विंदेश्वरी एवं उसके साथ में आए लोग घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायल को केनगर पीएचसी भेजा। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया घटना लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। जाच बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी